अप्रैल 2025 में देश में बेरोजगारी दर 5.1 प्रतिशत, सरकार ने जारी किए आंकड़े

Abhilasha Saksena Chakraborty | May 16, 2025, 14:33 IST
Share
Unemployment in India
Unemployment in India

अप्रैल 2025 में भारत की बेरोजगारी दर 5.1 प्रतिशत रही। पुरुषों में 5.2% और महिलाओं में 5% बेरोजगारी दर्ज की गई। युवाओं में यह दर 13.8% तक पहुंची।

भारत सरकार ने देश में पहली बार मासिक बेरोजगारी आंकड़े जारी किए हैं, जो अप्रैल 2025 के लिए 5.1 प्रतिशत की बेरोजगारी दर दर्शाते हैं। यह आंकड़े सांख्यिकी व कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने मासिक आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) के तहत जारी किए हैं। इससे पहले बेरोजगारी दर तिमाही और वार्षिक आधार पर ही उपलब्ध होती थी।

पुरुषों और महिलाओं में बेरोजगारी दर

अप्रैल 2025 में पुरुषों की बेरोजगारी दर 5.2 प्रतिशत रही, जबकि महिलाओं में यह दर 5 प्रतिशत दर्ज की गई।
15-29 वर्ष के युवाओं में बेरोजगारी दर काफी अधिक है, जो 13.8 प्रतिशत रही।

शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी

बेरोजगारी दर शहरी क्षेत्रों में 17.2 प्रतिशत रही, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में यह 12.3 प्रतिशत थी।
15-29 वर्ष की आयु वर्ग की महिलाओं में शहरी बेरोजगारी दर 23.7 प्रतिशत और ग्रामीण क्षेत्र में 10.7 प्रतिशत थी। ये भी पढ़ें: Madhya Pradesh सरकार का ये कारनामा क्या कम कर पाएगा बेरोजगारी ? Congress अलग हमलावर

श्रम बल भागीदारी दर

  • 15 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों में श्रम बल भागीदारी दर 55.6 प्रतिशत रही।
  • ग्रामीण क्षेत्र में यह दर 58 प्रतिशत और शहरी क्षेत्र में 50.7 प्रतिशत थी।
  • पुरुषों में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की LFPR क्रमशः 79 प्रतिशत और 75.3 प्रतिशत रही।
  • ग्रामीण महिलाओं में 38.2 प्रतिशत दर्ज की गई।
  • कार्यरत जनसंख्या अनुपात (Workforce Participation Ratio - WPR)
  • देश में 15 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में WPR 52.8 प्रतिशत रहा।
  • ग्रामीण क्षेत्र में 55.4 प्रतिशत और शहरी क्षेत्रों में 47.4 प्रतिशत लोगों ने काम किया।
  • महिलाओं के लिए WPR राष्ट्रीय स्तर पर 32.5 प्रतिशत थी, ग्रामीण क्षेत्रों में 36.8 प्रतिशत और शहरी क्षेत्रों में 23.5 प्रतिशत

    MP में स्थिति

    मध्य प्रदेश में बेरोजगारी का बढ़ता स्तर गंभीर चिंता का विषय बन गया है। प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को अब "आकांक्षी युवा" कहा जाता है, लेकिन हकीकत कुछ और ही है। कई पोस्ट ग्रेजुएट युवा सब्जी बेचने या ऑटो रिक्शा चलाने को मजबूर हैं। मार्च 2025 में प्रदेश के रोजगार पोर्टल पर 29 लाख से अधिक युवा रजिस्टर थे, जो जुलाई 2024 में 25.82 लाख बेरोजगारों की संख्या से करीब 3 लाख ज्यादा हैं। इस समय करीब 29 लाख आकांक्षी युवा हैं।

    एक नजर आंकड़ों पर

  • 2023 में बेरोजगारों की संख्या थी 35 लाख
  • जुलाई 2024 - 25 लाख 82 हजार 759
  • 2025 आते-आते फिर बढ़ गया बेरोजगारी का ग्राफ

    सर्वेक्षण का विस्तार और निष्कर्ष (Survey Details and Findings)

    अप्रैल 2025 के दौरान 7,511 प्रथम चरण नमूना इकाइयों का सर्वेक्षण किया गया। इसमें कुल 89,434 परिवारों और 3,80,838 लोगों की जानकारी एकत्रित की गई। ग्रामीण क्षेत्रों के 49,323 परिवार और शहरी क्षेत्रों के 40,111 परिवार शामिल थे।

    सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल 2025 में भारत के वस्तु निर्यात में 9.03 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो 38.39 अरब डॉलर तक पहुंच गया। पिछले वर्ष इसी महीने यह आंकड़ा 35.3 अरब डॉलर था। यह संकेत देता है कि भारत की अर्थव्यवस्था निर्यात के मामले में सुधार की ओर बढ़ रही है।
  • मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • बेरोजगारी दर
  • मध्य प्रदेश
  • बेरोजगारी
  • survey
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती