रोहित शर्मा सिडनी टेस्ट से होंगे बाहर, फेयरवेल मैच का नहीं मिला मौका
Sandeep Kumar | Jan 02, 2025, 18:25 IST
sydney-test-rohit-sharma
सिडनी टेस्ट से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा इस टेस्ट में बाहर हो सकते है। वहीं तेज गेंदबाज आकाशदीप चोटिल होने के कारण बाहर हो गए है उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा को मौका मिल सकता है।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार, 3 जनवरी से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पांचवां और अंतिम टेस्ट मैच सिडनी में खेला जाएगा। इस मैच से पहले भारतीय टीम से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण खबरें सामने आई हैं। जिनमें कप्तान रोहित शर्मा का मैच से बाहर होना और अन्य बदलाव शामिल हैं। रोहित शर्मा इस पूरे बार्डर गावस्कर सीरीज में फॉर्म के लिए जूझते नजर आए हैं। पिछले 9 टेस्ट मैचों में उनका बल्लेबाजी एवरेज 10.93 रहा है। बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में उन्होंने महज 6.2 की औसत से बल्लेबाजी की है। ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहित शर्मा का ये आखिरी मैच हो सकता था, लेकिन उन्हें इस विदाई मैच को खेलने का भी मौका नहीं मिल सका।
सिडनी में होने वाला पांचवां टेस्ट मैच भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के बिना होगा। खराब फार्म के कारण लगातार उठ सवालों के बीच कप्तान रोहित शर्मा इस टेस्ट मैच से बाहर हो सकते है। इस स्थिति में टीम इंडिया की कप्तानी जसप्रीत बुमराह के हाथों में होगी। बुमराह ने पहले भी कप्तानी में शानदार प्रदर्शन किया था, जैसा कि पर्थ टेस्ट में हुआ था, जहां भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 295 रन से हराया था।
![d757be8b-507]()
मैच की पूर्व संध्या पर प्रैक्टिस के दौरान गंभीर को बुमराह के साथ लंबी बातचीत करते देखा गया। इस दौरान रोहित ने नेट पर कुछ समय के लिए उपस्थिति दर्ज कराई और साइड-आर्म गेंदबाजों के साथ बल्लेबाजी की। लेकिन वह प्रैक्टिस के लिए आने वाले आखिरी लोगों में से एक थे। इस दौरान वो नियमित स्लिप प्रैक्टिस के दौरान भी अनुपस्थित थे। इससे पहले आज (2 जनवरी 2025 ) को जब गंभीर से रोहित की प्लेइंग 11 में जगह के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया था। गंभीर ने कहा था रोहित के साथ सब कुछ ठीक है। हम विकेट को देखेंगे और कल (3 जनवरी) को प्लेइंग इलेवन की घोषणा करेंगे।
इस मुकाबले में भारत की पारी की शुरुआत यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल करेंगे, जबकि शुभमन गिल तीन नंबर पर खेलेंगे। चार नंबर पर विराट कोहली और पांच नंबर पर ऋषभ पंत विकेटकीपर के तौर पर खेलेंगे। टीम इंडिया इस मैच में दो स्पिनर्स-रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर के साथ उतरेगी, जबकि तेज गेंदबाजी विभाग में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा होंगे।
पांचवें टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन- जसप्रीत बुमराह (कप्तान ) यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत ( विकेटकीपर ), रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, , मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।
रोहित शर्मा का बाहर होना !
d757be8b-507
आकाशदीप की जगह प्रसिद्ध कृष्णा
आकाशदीप चोटिल होने के कारण सिडनी टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे। उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा को अंतिम ग्यारह में शामिल किया गया है। प्रसिद्ध कृष्णा लंबे समय के बाद भारतीय टीम में वापसी कर रहे हैं। यह बदलाव भारतीय गेंदबाजी विभाग के लिए महत्वपूर्ण है, खासकर जब टीम दो स्पिनर्स और तीन तेज गेंदबाजों के साथ उतरने वाली है।
गंभीर ने दिए थे रोहित को 'बाहर' करने के संकेत
टीम इंडिया के संभावित प्लेइंग XI
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA