IND vs NZ : Champion's Trophy में भारत की जीत के लिए एमपी समेत देशभर में पूजा-अर्चना

Rohit Sahu | Mar 09, 2025, 12:59 IST
Share
ind vs nz final
ind vs nz final

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भारत-न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मुकाबले से पहले देशभर में क्रिकेट प्रेमियों ने पूजा-अर्चना की। महाकाल की नगर में विशेष अनुष्ठान किया गया।

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भारत-न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मुकाबले से पहले देशभर में क्रिकेट प्रेमियों ने पूजा-अर्चना की। उज्जैन के बगलामुखी मंदिर में विशेष अनुष्ठान हुआ, जबकि वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या में भी भारत की जीत के लिए हवन व आरती की गई।

भारत की जीत के उज्जैन में मिर्ची अनुष्ठान

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड (IND Vs NZ Final) के बीच 9 मार्च को खेला जाएगा। इस महा-मुकाबले से पहले क्रिकेट प्रेमियों ने भारतीय टीम की जीत के लिए पूजा-पाठ शुरू कर दिया है। उज्जैन के बगलामुखी मंदिर (Baglamukhi Temple) में विशेष अनुष्ठान हुआ। जहां 51 पुजारियों ने मंत्रोच्चार कर भारत की विजय की कामना की। इस दौरान हवन में लाल मिर्च, हल्दी, सरसों, नारियल और अन्य सामग्री अर्पित की गई।

UJJAIN-icc champions trophy
UJJAIN-icc champions trophy

वाराणसी और प्रयागराज में विशेष प्रार्थनाएं

वाराणसी (Varanasi) में 51 फीट ऊँची हनुमान प्रतिमा के समक्ष क्रिकेट प्रेमियों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस आयोजन में तिरंगा झंडा और खिलाड़ियों के पोस्टर लेकर लोग पहुंचे और भारतीय टीम की जीत की प्रार्थना की। वहीं, प्रयागराज (Prayagraj) में ट्रांसजेंडर समुदाय ने हवन कर भारतीय टीम की विजय के लिए आशीर्वाद मांगा।

यह भी पढ़ें: एशियन कबड्डी चैंपियनशिप के लिए संजू का हुआ चयन, भारतीय टीम में शामिल

नमामि गंगे टीम ने की गंगा आरती

वाराणसी के घाटों पर नमामि गंगे (Namami Gange) टीम ने गंगा आरती की और भारतीय टीम (Indian Team) के लिए प्रार्थना की। टीम का कहना है कि क्रिकेट भारतीयों के लिए सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि एक जुनून है और माँ गंगा की कृपा से भारत की जीत होगी।

यह भी पढ़ें: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच आज, भारत-न्यूजीलैंड के बीच महामुकाबला

सीएम मोहन यादव ने दी शुभकामनाएँ

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Mohan Yadav) ने भारतीय टीम को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा, "हमारे खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत की है और वे अपने प्रदर्शन से भारत को गर्व महसूस कराएंगे।"

अयोध्या में संतों ने किया हवन

अयोध्या (Ayodhya) में संतों ने भी हवन कर ICC Champion's Trophy में भारतीय टीम की जीत की प्रार्थना की। संतों ने कहा कि भारतीय टीम को आध्यात्मिक ऊर्जा मिले और वह ट्रॉफी जीतकर देश का मान बढ़ाए।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Ayodhya
  • भारत की जीत
  • भारत न्यूजीलैंड मैच
  • MAHAKAL
  • Varanasi
  • IND Vs NZ
  • ICC Champions Trophy 2025
  • इंडिया Vs न्यूजीलैंड
  • IND vs NZ Live
  • ICC Champions Trophy
  • ujjain
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा