Indian Navy में 200 से अधिक पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, जानें कब लास्ट डेट और कैसे करें अप्लाई

author-image
Ravi Kushwaha
एडिट
New Update
Indian Navy में 200 से अधिक पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, जानें कब लास्ट डेट और कैसे करें अप्लाई

BHOPAL.जो युवा उम्मीदवार भारतीय नौसेना में जाने का सपना देख रहा है। उसके लिए ये अच्छा मौका है। Indian Navy नौकरी निकालने की तैयारी कर रही है। Indian Navy भर्ती के 242 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी की गई है।भारतीय नौसेना ने कार्यकारी शाखा / शिक्षा शाखा / तकनीकी शाखा पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार इंडियन नेवी की आधिकारिक साइट https://www.joinindiannavy.gov.in/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती अभियान के तहत आवेदन 242 पदों को भरा जाएगा।  रिक्त पदों पर आवेदन के लिए 14 मई तक का समय दिया गया है। अधिक जानकारी के लिए Indian Navy की नॉटिफिकेशन देखें, आइए जानते है कितने समय तक आवेदन कर सकते हैं किन-किन पदों पर कितनी वैकेंसी है,फॉर्म प्रक्रिया क्या है......



पदों का विवरण




  • कार्यकारी शाखा


  • शिक्षा शाखा

  • तकनीकी शाखा



  • आवेदन कैसे करें



    इच्छुक और योग्य उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://www.joinindiannavy.gov.in/ पर 29 मई 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।



    जिन पदों पर भर्ती की जा रही है उनकी शैक्षणिक योग्यता



    सामान्य सेवा (जीएस)-

    न्यूनतम 60% अंकों के साथ किसी भी विषय में बीई/बीटेक।



    एटीसी / एनएओओ / पायलट-

    न्यूनतम 60% अंकों के साथ किसी भी विषय में बीई/बीटेक।



    Logistics-

    प्रथम श्रेणी के साथ किसी भी विषय में बीई / बीटेक या प्रथम श्रेणी के साथ एमबीए, या वित्त / रसद / आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन / सामग्री प्रबंधन में पीजी डिप्लोमा के साथ प्रथम श्रेणी के साथ बी.एससी / बी.कॉम / बी.एससी (आईटी), या प्रथम श्रेणी के साथ MCA / M.Sc (IT) होना चाहिए।



    नौसेना आयुध निरीक्षणालय संवर्ग (NAIC)-

    ऑटोमेशन / इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स / इलेक्ट्रॉनिक्स / माइक्रो इलेक्ट्रॉनिक्स / इंस्ट्रूमेंटेशन / इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन / इलेक्ट्रॉनिक्स और टेली कम्युनिकेशन / इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल / कंट्रोल इंजीनियरिंग / प्रोडक्शन / इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन के साथ मैकेनिकल / मैकेनिकल में न्यूनतम 60% अंकों के साथ बीई / बीटेक / औद्योगिक इंजीनियरिंग / एप्लाइड इलेक्ट्रॉनिक्स और इंस्ट्रूमेंटेशन / इलेक्ट्रॉनिक्स और इंस्ट्रूमेंटेशन / सूचना प्रौद्योगिकी / कंप्यूटर विज्ञान / कंप्यूटर इंजीनियरिंग / कंप्यूटर अनुप्रयोग / धातुकर्म / धातुकर्म / रासायनिक / सामग्री विज्ञान / एयरो स्पेस / वैमानिकी इंजीनियरिंग या इलेक्ट्रॉनिक्स/फिजिक्स में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री। उम्मीदवार के कक्षा X और XII में 60% कुल अंक और कक्षा X या XII में अंग्रेजी में न्यूनतम 60% अंक होने चाहिए।



    Education-

    M.Sc. में 60% अंक। (मैथ्स/ऑपरेशनल रिसर्च) फिजिक्स के साथ बी.एससी.

    M.Sc. में 60% अंक। (भौतिकी / अनुप्रयुक्त भौतिकी) गणित के साथ बी.एससी।

    M.Sc. में 60% अंक। बीएससी में भौतिकी के साथ रसायन विज्ञान।

    मैकेनिकल इंजीनियरिंग में न्यूनतम 60% अंकों के साथ बीई / बीटेक।

    न्यूनतम 60% अंकों के साथ बीई / बीटेक (इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार / इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स / इलेक्ट्रॉनिक्स और इंस्ट्रूमेंटेशन / इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार / इलेक्ट्रिकल)।

    निम्नलिखित में से किसी भी विषय में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से एम.टेक में 60% अंक: – (ए) विनिर्माण / उत्पादन इंजीनियरिंग / धातुकर्म इंजीनियरिंग / सामग्री विज्ञान होना चाहिए।



    इंजीनियरिंग शाखा (जीएस)-

    न्यूनतम 60% अंकों के साथ बीई / बीटेक



    आवेदन करने की फीस



    सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन फ्री है।



    इस उम्र वर्ग के कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं



    किसी भी नौकरी के लिए के लिए सबसे जरुरी होता है उस व्यक्ति की आयु , एक उम्र में ही व्यक्ति की नौकरी पाने का मौका मिलता है। इंडियन नेवी में नौकरी करने के लिए उम्मीदवार आयु सीमा जन्म - 02 जनवरी 1999 से 01 जुलाई 2004 के बीच होना चाहिए।



    कितनी होगी सैलरी?



    भी पदों के लिए के लिए वेतन का प्रावधान अलग-अलग है, हर महीने  40 हजार रुपए से 56 हजार 100 रूपए तक सैलरी दी जाएगी।



    इसके अलावा भी कई पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिसकी जानकारी आप यहां पढ़ सकते हैं...



    CRPF में बंपर भर्तियां, 1.29 लाख पदों पर होनी है नियुक्तियां... 


    How to Apply indian navy Notification for 242 Posts 29 May 2023 Online Application 29 मई 2023 तक ऑनलाइन आवेदन 242 पदों के लिए नोटिफिकेशन भारतीय नौसेना भारतीय नौसेना में नौकरी Indian Navy Jobs आवेदन कैसे करें