भारतीय रेलवे का बड़ा ऐलान, दशहरा-दिवाली और छठ में चलेगी करीब 6 हजार स्पेशल ट्रेन

Sandeep Kumar | Published:
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-09-27T234934.802
STYLESHEET THESOOTR - 2024-09-27T234934.802

दुर्गा पूजा, दिवालीऔर छठ जैसे त्योहारों को देखते हुए भारतीय रेलवे ने करीब 6 हजार स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इस दौरान रेलवे के अधिकारियों ने कहा है कि दिवाली की पूजा की भीड़ के दौरान एक करोड़ से अधिक यात्रियों को घर जाने में सुविधा होगी....

आगामी त्योहारों को देखते हुए भारतीय रेलवे ने 6 हजार स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। दरअसल त्योहारी सीजन ( Festive Season ) में बाहर रहने वाले लोग अपने गृह राज्य जाना चाहते हैं ताकि परिवार के साथ दुर्गा पूजा ( Durga Puja ) दिवाली ( Diwali ) और छठ जैसे त्योहार मना सके। हालांकि, कई बार ट्रेन टिकट न मिलने से यात्रियों को मायूस होना पड़ता है लेकिन अबकी बार रेलवे ने फेस्टिव सीजन में करीब 6000 स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।

रेलवे चलाएगा 6 हजार स्पेशल ट्रेनें

बताया जा रहा है कि त्योहारी सीजन नजदीक आते ही भारतीय रेलवे ने एक करोड़ से अधिक यात्रियों को दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ त्योहारों के लिए घर पहुंचाने के लिए लगभग 6,000 पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इन त्योहारों के दौरान कई रेल मार्गों, विशेष रूप से बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के लिए जाने वाले मार्गों पर भारी भीड़ देखी जाती है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ( Railway Minister Ashwini Vaishnav ) पहले ही पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा था कि इस साल के त्योहारी सीजन के लिए अब तक कुल 5 हजार 975 विशेष ट्रेनें अधिसूचित की गई हैं, जो पिछले साल 4 हजार 4 सौ 29 थीं।

कब है दुर्गा पूजा और दिवाली

दुर्गा पूजा 9 अक्टूबर से शुरू हो रही है, जबकि दिवाली त्योहार (diwali festival ) 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी। वहीं छठ पूजा (chhath puja ) इस साल 7 और 8 नवंबर को मनाई जाएगी।

12 हजार 500 नए कोच बनाने की मंजूरी

रेल अधिकारियों ने कहा है कि दिवाली की पूजा की भीड़ के दौरान एक करोड़ से अधिक यात्रियों को घर जाने में सुविधा होगी। अधिकारियों ने कहा कि अधिक मांग होने पर विशेष ट्रेनों ( special trains ) की संख्या और बढ़ सकती है। इसके अलावा, 108 ट्रेनों में अतिरिक्त जनरल कोच जोड़े गए हैं और 12 हजार 500 नए कोच बनाने की मंजूरी रेलवे द्वारा दी गई है और इन्हें अगले एक से दो वर्षों में कई ट्रेनों में जोड़ा जाएगा।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



Tags:
  • रेलवे न्यूज
  • फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन
  • केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव
  • special trains
  • 6 हजार स्पेशल ट्रेन
  • दुर्गा पूजा स्पेशल ट्रेन
मध्यप्रदेश तहसीलदार संघ के अध्यक्ष बने प्रदीप तिवारी, 72 वोटों से दर्ज की जीत, अर्पित मेहता वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश तहसीलदार संघ के अध्यक्ष बने प्रदीप तिवारी, 72 वोटों से दर्ज की जीत, अर्पित मेहता वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए
MP पुलिस में खाली पदों का संकट! 2024 में 18 हजार 198 पद रिक्त, 2673 नई मंजूरियों में जिला पुलिस को मिले सिर्फ 150 पद

By Ramanand Tiwari

MP पुलिस में खाली पदों का संकट! 2024 में 18 हजार 198 पद रिक्त, 2673 नई मंजूरियों में जिला पुलिस को मिले सिर्फ 150 पद
बीजेपी पन्नालाल शाक्य विधायक बोले- देश में कोई आदिवासी नहीं, कलेक्टर और जिलाध्यक्ष की भगवान गणेश से तुलना

By Ramanand Tiwari

बीजेपी पन्नालाल शाक्य विधायक बोले- देश में कोई आदिवासी नहीं, कलेक्टर और जिलाध्यक्ष की भगवान गणेश से तुलना
एमपी भी गजब है! वन विभाग नहीं आया तो किसान दंपति ने खुद पकड़ा मगरमच्छ, फिर दफ्तर लेकर पहुंची

By Neel Tiwari

एमपी भी गजब है! वन विभाग नहीं आया तो किसान दंपति ने खुद पकड़ा मगरमच्छ, फिर दफ्तर लेकर पहुंची
इंदौर हाईकोर्ट में नया रोस्टर लागू, इधर जस्टिस की संख्या घटकर हुई 7, बार एसोसिएशन ने मांगी तीन और बेंच

By Sanjay Gupta

इंदौर हाईकोर्ट में नया रोस्टर लागू, इधर जस्टिस की संख्या घटकर हुई 7, बार एसोसिएशन ने मांगी तीन और बेंच
CG Top News : कोहरे ने रोका भाजपा अध्यक्ष का दौरा, AI से फर्जी आदेश और CGPSC के नियमों में बदलाव समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : कोहरे ने रोका भाजपा अध्यक्ष का दौरा, AI से फर्जी आदेश और CGPSC के नियमों में बदलाव समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
Rajasthan Top News: श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा, पाकिस्तानी एजेंट शाह से मिले थे ऑर्डर

By Jageshwar Prasad

Rajasthan Top News: श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा, पाकिस्तानी एजेंट शाह से मिले थे ऑर्डर