गन्ने के खेतों में प्रेक्टिस कर बनाया स्टेमिना, एशियन गेम्स में जीता गोल्ड और सिल्वर, पारुल चौधरी को बनना है DSP
Chandresh Sharma | Oct 04, 2023, 24:00 IST
गन्ने के खेतों में प्रेक्टिस कर बनाया स्टेमिना, एशियन गेम्स में जीता गोल्ड और सिल्वर, पारुल चौधरी को बनना है DSP
एशियन गेम्स 2023 में कल का दिन भी भारत के लिए उपलब्धियों भरा रहा। धावक पारुल चौधरी ने 3000 मीटर रेस में सिल्वर अपने नाम करने के बाद 5000 मीटर दौड़ में गोल्ड मैडल अपने नाम दर्ज किया है।
स्पोर्ट्स डेस्क. एशियन गेम्स 2023 में कल का दिन भी भारत के लिए उपलब्धियों भरा रहा। धावक पारुल चौधरी ने 3000 मीटर रेस में सिल्वर अपने नाम करने के बाद 5000 मीटर दौड़ में गोल्ड मैडल अपने नाम दर्ज किया है। ऐसा करके वे एशियन गेम्स के ट्रेक एंड फील्ड एथलेटिक्स में गोल्ड जीतने वाली तीसरी खिलाड़ी बन चुकी हैं। पारुल ने इस दौड़ के आखिरी 50 मीटर में फुर्ती दिखाई और पहले नंबर पर चल रहीं जापान की रिरिका हीरोनाका को पीछे छोड़ दिया और पहले स्थान पर रहीं।
![Add a heading (35).jpg]()
बता दें कि पारुल चौधरी ने बताया कि उनके पिता किशनलाल ने उन्हें दौड़ने के लिए प्रेरित किया था। एक समय वे गांव में गन्ने के खेतों में दौड़ की प्रेक्टिस किया करती थीं। एशियन गेम्स में गोल्ड मैडल जीतने के बाद वे काफी खुश हैं। उन्होंने अपने सपने के बारे में भी बताया यूपी पुलिस एशियन गेम्स में गोल्ड मैडल लाने वालों को डीएसपी का पद दे देती है, पारुल ने बताया कि रेस के वक्त भी मेरे दिमाग में यही चल रहा था, क्योंकि मैं डीएसपी बनना चाहती हूं।
रेस की शुरुआत में पारुल पीछे चल रही थीं, इसके बाद पारुल ने अपनी तेजी बढ़ाई, 15 मिनट 14.75 सेकेंड में पूरी हुई रेस में पारुल बढ़त बनाते हुए दूसरे स्थान पर जा पहुंची थीं। अंतिम 50 मीटर की दूरी शेष रहते पारुल ने अपनी गति को और बढ़ाया और पहले नंबर पर चल रहीं जापान की एथलीट को पछाड़ते हुए दौड़ को खत्म कर दिया। इस रोमांचक क्षण को जिस किसी भारतीय ने देखा वह खुशी से झूम उठा।
स्टीपलचेज में भी जीता था सिल्वर
इससे पहले पारुल चौधरी 3000 मीटर स्टीपलचेज में देश के लिए सिल्वर मैडल हासिल कर चुकी हैं। उस रेस को पारुल ने 9 मिनट 27.63 सेकेंड में पूरा किया था। इस रेस में पारुल शुरुआत से ही बेहतरीन लय में थी और अपनी लीड को अंत तक बरकरार रखने में कामयाब रही थीं। 5000 मीटर रेस में गोल्ड मैडल हासिल कर लेने के बाद पारुल के पास अब दो-दो एशियन गेम्स मैडल आ चुके हैं।
Add a heading (35).jpg

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari