कैसे एक भारतीय ने मां के जन्मदिन पर जीते 240 करोड़ रुपए, जानिए इस चमत्कारी नंबर का राज

Sandeep Kumar | Oct 28, 2025, 21:26 IST
indian-wins-240-crore
अबू धाबी में एक भारतीय की किस्मत ऐसे पलटी कि वो रातोंरात एक करोड़पति बन गया। दरअसल इस शख्स ने एक लॉटरी खरीदी। खास बात यह थी कि उसने नंबर अपनी मां के जन्मदिन को ही चुना।

International Desk. अबू धाबी में रहने वाले 29 साल के अनिल कुमार बोल्ला की जिंदगी बदल गई। उन्होंने अपनी मां का जन्मदिन लॉटरी नंबर चुना। 18 अक्टूबर को UAE Lucky Day Draw में अनिल कुमार ने Dh 100 मिलियन (240 करोड़ रुपए) जीते। यह UAE लॉटरी का अब तक का सबसे बड़ा इनाम था।



रिजल्ट देखा तो यकीन नहीं हुआ

अनिल नाम के शख्स ने बताया कि उन्होंने "ईजी पिक" से लॉटरी टिकट चुना। उन्होंने कहा, मैंने कोई ट्रिक नहीं लगाई, बस मां का जन्मदिन चुना। उसने बताया, रिजल्ट देखा तो यकीन नहीं हुआ। मैं सोफे पर बैठा था, जैसे सपना सच हो गया।



UAE लॉटरी टीम ने उनका रिएक्शन सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो में अनिल कुमार को गोल्डन कॉन्फेटी के बीच चेक देते हुए दिखाया गया। पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा। टीम ने लिखा, इंतजार से जीत तक, इस पल ने सब कुछ बदल दिया।



ये भी पढ़ें...एमपी में SIR को लेकर सियासी घमासान : जीतू पटवारी बोले- चुनाव आयोग का दुरुपयोग कर रही BJP



पैसा फिजूल नहीं उड़ाएंगे

इतना बड़ा इनाम जीतने के बाद अनिल का रवैया सधा हुआ है। उन्होंने कहा कि वे पैसा फिजूल नहीं उड़ाएंगे। मैं इसे सही तरीके से इन्वेस्ट करूंगा। अनिल कुमार ने बताया कि वह कुछ राशि डोनेट करने का प्लान बना रहे हैं। वह सुपरकार खरीदने और परिवार के साथ रिजार्ट में जश्न मनाने का सपना देख रहे हैं।



क्या मां का आशीर्वाद उनकी 'लक' की चाबी बना? लोगों का कहना है कि यह सिर्फ इत्तेफाक नहीं था। यह मां के आशीर्वाद का असर था। उन्होंने मां का जन्मदिन चुना, उसी दिन उनकी जिंदगी बदल गई। सोशल मीडिया पर यह कहानी वायरल हो गई। लोग कह रहे हैं, “मां का प्यार ही असली लकी चार्म है।



ये भी पढ़ें...इंदौर में ट्रैफिक सुधार की अलग पहल, सीपी सिंह की 'ट्रैफिक प्रहरी' योजना से लोग खुद संभाल रहे ट्रैफिक



ये भी पढ़ें...1 नवंबर से पहले एक बार फिर 5200 करोड़ का कर्ज लेगी एमपी सरकार



ये भी पढ़ें...मौसम पूर्वानुमान (29 अक्टूबर): उत्तरी-दक्षिणी एमपी में हल्की बारिश, दक्षिण भारत में तूफान की आशंका



किस्मत ने दिया साथ

लॉटरी जीतने वाले शख्स ने कहा कि हर चीज किसी वजह से होती है। अगर आप ईमानदारी से कोशिश करते हैं, तो किस्मत साथ देती है। उन्होंने यूएई लॉटरी टीम का धन्यवाद किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह मौका अन्य लोगों की जिंदगी बदलेगा।





Tags:
  • UAE
  • यूएई
  • अबू धाबी
  • लॉटरी
  • यूएई लॉटरी