इंडिगो फ्लाइट में सामान ले जाना हुआ महंगा, प्रति किलो 175 रुपए तक बढ़ा शुल्क
Aman Vaishnav | Jun 17, 2026, 15:16 IST
इंडिगो फ्लाइट मेंं सामान ले जाना हुआ महंगा
इंडिगो एयरलाइंस ने अतिरिक्त सामान ले जाने पर शुल्क बढ़ा दिया है। इस नए नियम के तहत घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए अब यात्रियों को ज्यादा पैसे देने होंगे। इंडिगो ने 175 रुपए प्रति किलोग्राम तक शुल्क बढ़ाया है।
समझें क्या है पूरा मामला...
- इंडिगो ने अपने यात्रियों के लिए बैगेज चार्ज बढ़ा दिए हैं।
- पांच जून से नई दरें लागू हो गई हैं।
- 15 किलो से ज्यादा सामान ले जाने पर अब ज्यादा शुल्क देना होगा।
- घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों उड़ानों पर भी इसका असर पड़ा है।
- इंडिगो ने इसके लिए अलग पैकेज भी बनाए हैं।
क्या बदला है नियम में...
पहले से चली आ रही 15 किलो की मुफ्त सीमा अभी भी बनी हुई है। इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। बदलाव केवल उस सामान पर हुआ है जो इस सीमा से ज्यादा है।
यात्री सात किलो तक का सामान अपने साथ केबिन में ले जा सकता है। इससे ज्यादा वजन होने पर सामान विमान के लगेज बॉक्स में रखा जाता है। यह नियम पहले जैसा ही है।
160b1563-c85
घरेलू उड़ान पर असर
वहीं 19 किलो सामान होने पर पहले की तुलना में अब ज्यादा भुगतान करना पड़ेगा। ऐसे यात्रियों को दो हजार 750 रुपए चुकाने होंगे। यानी हर अतिरिक्त किलो के साथ शुल्क बढ़ता जाएगा।
अंतरराष्ट्रीय उड़ान की नई दरें
इंडिगो ने अंतरराष्ट्रीय रूट पर भी प्रति किलो शुल्क में बढ़ोतरी की है। विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों को इसका सीधा असर महसूस होगा।
188e555e-8c2
इंडिगो का नया पैकेज सिस्टम
वहीं 10 किलो एक्स्ट्रा सामान के लिए पांच हजार 995 रुपए का पैकेज है। वहीं 40 किलो के लिए 19 हजार 200 रुपए चुकाने होंगे। पहले यह दर काफी कम थी।
अंतरराष्ट्रीय यात्रा में आठ किलो के लिए पांच हजार रुपए, 15 किलो के लिए सात हजार 500 रुपए का पैकेज तय किया गया है। 30 किलो सामान ले जाने पर 15 हजार रुपए का शुल्क लगेगा।
बता दें कि ये सभी दरें प्री-बुकिंग पर लागू होती हैं। यानी यात्री पहले से सामान का शुल्क भर सकते हैं। प्री-बुकिंग नहीं करने पर हर किलो पर 100 रुपए अतिरिक्त देना होगा।
यात्रियों को क्या करना चाहिए
टिकट बुक करते समय ही सामान का वजन तय कर लेना फायदेमंद रहेगा। इससे यात्रा के दिन अचानक ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे।
Air India और IndiGo की उड़ानों में कटौती
एयरलाइन अधिकारियों का कहना है कि ATF की बढ़ती कीमत और यात्रियों की कम मांग के चलते यह कदम उठाया गया है।
विशेषज्ञों के अनुसार, यह कटौती लगभग 90 दिनों तक लागू रहेगी और इसका असर सीधे यात्रियों पर पड़ेगा, क्योंकि दोनों एयरलाइंस भारत की एविएशन मार्केट में 90% से ज्यादा हिस्सेदारी रखती हैं।
एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में कमी
अब यह कुछ शहरों में एक लाख रुपए से ऊपर पहुंच गई है। अलग-अलग राज्यों में VAT की दरों के कारण लागत और बढ़ रही है।
रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई से अहमदाबाद, नागपुर, पटना और भोपाल के रूट पर उड़ानों की संख्या कम हो सकती है। इसी तरह, दिल्ली से हैदराबाद, बेंगलुरु और कोलकाता की फ्लाइट्स पर भी असर पड़ने वाला है।
FAQ
- इंडिगो में कितना सामान बिना शुल्क ले जा सकते हैं?
यात्री 15 किलो तक सामान बिना किसी शुल्क के ले जा सकते हैं। यह सीमा पहले जैसी ही बनी हुई है। इससे ज्यादा वजन पर नया शुल्क लागू होगा। - इंडिगो की नई बैगेज दरें कब से लागू हुई हैं?
इंडिगो की नई बैगेज दरें पांच जून से लागू हो गई हैं। यह बदलाव घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों उड़ानों पर लागू है। प्रति किलो शुल्क में 175 रुपए तक की बढ़ोतरी हुई है। - इंडिगो में प्री-बुकिंग करने से क्या फायदा होगा?
उत्तर: प्री-बुकिंग करने पर तय पैकेज दर लागू होती है, जो सस्ती है। प्री-बुकिंग नहीं करने पर प्रति किलो 100 रुपए अतिरिक्त देना होगा। इसलिए पहले से बुकिंग करना फायदेमंद है।
ये खबरें भी पढ़िए...
इंडिगो ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें की महंगी, 18 दिन में दूसरी बार बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज
भोपाल से नोएडा की सीधी फ्लाइट एक जुलाई से, जल्द जुडेंगे दुबई और जेद्दा
ट्रेन लेट हुई, फ्लाइट छूटी, रेलवे को देना पड़ा 69 हजार रुपए का हर्जाना
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari