स्मार्ट सिटी पुरस्कारों का ऐलान, इंदौर पहले नंबर पर, सबसे ज्यादा 6 पुरस्कार मिले, सूरत दूसरे और आगरा तीसरे नंबर पर रहा

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
स्मार्ट सिटी पुरस्कारों का ऐलान, इंदौर पहले नंबर पर, सबसे ज्यादा 6 पुरस्कार मिले, सूरत दूसरे और आगरा तीसरे नंबर पर रहा

BHOPAL. केंद्र सरकार ने 2022 के स्मार्ट  सिटी पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है। 100 स्मार्ट सिटी में एक बार फिर इंदौर को पहला स्थान मिला है। इंदौर को कुल 6 कैटेगरी में पुरस्कार मिले हैं। अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु इंदौर में 27 सितंबर को होने वाले स्मार्ट सिटी नेशनल कॉन्फ्रेंस में शहर के मेयर को यह पुरस्कार देंगी। स्मार्ट सिटी के मामले में दूसरे नंबर पर सूरत और तीसरे नंबर पर आगरा रहा है। 



सबसे ज्यादा मप्र को मिले अवॉर्ड



चौथे स्मार्ट सिटी पुरस्कारों में सबसे ज्यादा अवॉर्ड इस बार मप्र को मिले हैं। मप्र के बाद तमिलनाडु का नंबर आता है जिसे दूसरा स्थान मिला है। वहीं तीसरे नंबर पर संयुक्त रूप से उप्र और राजस्थान रहे हैं। केंद्र शासित प्रदेशों की कैटेगरी में चंडिगढ़ ने इस बार पहला स्थान हासिल किया है। 



केंद्रीय मंत्री ने मप्र को दी बधाई



केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने ट्वीट कर बेस्ट स्टेट का अवॉर्ड मिलने पर मप्र को बधाई दी है। हरदीप पुरी ने बताया कि, मप्र में 779 प्रोजेक्ट चल रहे हैं जिन पर 15 हजार करोड़ रुपये से भी ज्यादा का बजट खर्च किया जा रहा है। इंदौर को पहला स्थान मिलना इसिलए भी खास हो जाता है क्योंकि इस बार स्मार्ट सिटी की नेशनल कॉन्फ्रेंस की मेजबानी करने का मौका इंदौर को ही मिला है। 



मेयर ने शहर की जनता को बताया असली हीरो



इंदौर के मेयर पुष्प मित्र भार्गव ने इंदौर को पहला स्थान मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि, इस जीत की असली हकदार शहर की जनता है। शहर की जनता के सहयोग से ही हमें लगातार सफलता मिल रही है। मेयर ने यहां तक कहा कि, एक बार फिर हम स्वच्छता में भी नंबर वन बनेंगे। 

 


MP News Madhya Pradesh rank first at emerged categorie indore top राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित इंदौर को 6 पुरस्कार इंदौर नंबर वन स्मार्ट सिटी पुरस्कारों का ऐलान
Advertisment