IPL 2025 : MP के रजत पाटीदार की कप्तानी में RCB पहली बार बना चैपिंयन, पंजाब को 6 रन से हराया
Sandeep Kumar | Jun 03, 2025, 23:46 IST
IPL 2025 RCB champion under
रजत पाटीदार की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 17 साल बाद आईपीएल का पहला खिताब जीता। फाइनल में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हराया।
IPL 2025: एमपी के सलामी बल्लेबाज रजत पाटीदार की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 17 साल बाद IPL का पहला फाइनल जीता। फाइनल में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हराया। मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर आरसीबी को पहले बल्लेबाजी दी। दोनों टीमें बिना बदलाव के खेली। आरसीबी ने 9 विकेट खोकर 190 रन बनाए। विराट कोहली ने 43 रन बनाए। पंजाब के जेमिसन और अर्शदीप ने 3-3 विकेट लिए। पंजाब किंग्स 184 रन ही बना सकी। इस तरह आरसीबी ने खिताब अपने नाम किया।
17 साल बाद
आईपीएल की सबसे चर्चित टीमों में से एक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आखिरकार ट्रॉफी जीतकर अपने फैंस को ऐतिहासिक तोहफा दिया। 2009, 2011 और 2016 में फाइनल हारने वाली इस टीम ने इस बार कोई कसर नहीं छोड़ी और 6 रन से जीत दर्ज कर पहली बार आईपीएल चैंपियन बन गई। यह जीत न सिर्फ खिलाड़ियों की मेहनत का परिणाम थी, बल्कि RCB के उस जुनून और समर्पण की जीत थी जो उन्होंने सालों तक बरकरार रखा।
ये खबर भी पढ़िए...IPL 2025: फाइनल मैच RCB vs PBKS के बीच आज, मुकाबले से पहले क्लोजिंग सेरेमनी, जानें हर डिटेल
पंजाब किंग्स ने 191 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए तेज़ शुरुआत की। ओपनर प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने टीम को मजबूती से आगे बढ़ाया। स्कोर जब एक विकेट पर 72 रन था, तब तक पंजाब मैच में मजबूत स्थिति में थी। लेकिन अगले 26 रन के भीतर पंजाब ने अपने तीन अहम बल्लेबाज खो दिए श्रेयस अय्यर (1 रन), प्रभसिमरन और जोश इंग्लिश।
मिडिल ओवर्स में RCB की गेंदबाज़ी ने पंजाब को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। क्रुणाल पांड्या ने प्रभसिमरन और इंग्लिश को चलता किया, वहीं शेफर्ड ने कप्तान श्रेयस अय्यर को सस्ते में निपटा दिया। इन तीन विकेटों के बाद पंजाब की बल्लेबाजी बिखर गई और कोई भी बड़ी साझेदारी नहीं बन पाई।
नेहल वाडेरा और शशांक सिंह ने कुछ देर तक संघर्ष किया और 38 रन की साझेदारी की, लेकिन रफ्तार के लिहाज से यह नाकाफी थी। मार्कस स्टोइनिस जैसे खिलाड़ी से बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन वो भी कोई चमत्कार नहीं कर पाए। अंतिम ओवरों में पंजाब को बड़ी हिट्स की जरूरत थी, जो नहीं मिल सकीं।
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
17 साल बाद RCB का सपना पूरा
ये खबर भी पढ़िए...IPL 2025: फाइनल मैच RCB vs PBKS के बीच आज, मुकाबले से पहले क्लोजिंग सेरेमनी, जानें हर डिटेल
पंजाब की अच्छी शुरुआत
क्रुणाल और शेफर्ड ने मोड़ा मैच का रुख बदला
लोअर मिडिल ऑर्डर भी न चला
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA