IPL 2025 Auction : IPL के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने ऋषभ पंत
Ravi Singh | Nov 24, 2024, 20:43 IST
IPL Rishabh Pant
दिल्ली कैपिटल्स के साथ आईपीएल में डेब्यू करने वाले ऋषभ पंत ने आखिरकार अपनी जर्सी बदल ली है। IPL के आगामी सीजन के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 27 करोड़ रुपए की भारी भरकम राशि में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया है।
IPL 2025 Auction : इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का मेगा ऑक्शन सऊदी अरब के जेद्दा में चल रहा है। सभी 10 फ्रेंचाइजियां अपने मनपसंद खिलाड़ियों को खरीदने के लिए पानी की तरह पैसा बहा रही हैं। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं उन 5 प्लेयर्स के बारे में जो इस आईपीएल मेगा ऑक्शन में सबसे महंगे बिके हैं। ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जांयट्स ने 27 करोड़ में खरीदा है। ऋषभ पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं। आईपीएल 2025 के लिए खिलाड़ियों के मेगा ऑक्शन में ऋषभ पंत ने इतिहास रच दिया है। श्रेयस अय्यर को पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ में खरीदा है। वहीं मिचेल स्टार्क को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ में अपने पाले में किया है। पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ में अपनी टीम में शमिल किया है।
आईपीएल के 18वें सीजन के लिए सभी मार्की खिलाड़ी बिक चुके हैं। नीलामी से पहले जैसी उम्मीद थी कि ये खिलाड़ी सभी टीमों के लिए काफी महंगे साबित हो सकते हैं। बिल्कुल वैसा ही हुआ है। ऋषभ पंत ने आईपीएल इतिहास के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 27 करोड़ की भारी भरकम रकम के साथ वो आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।
नीलामी के दौरान उन्हें अपने बेड़े में शामिल करने के लिए कई टीमों के बीच कड़ी होड़ मची थी, लेकिन लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम उन्हें अपने बेड़े में शामिल करने में कामयाब रही। दिल्ली कैपिटल्स के साथ आईपीएल में डेब्यू करने वाले Rishabh Pant ने आखिरकार अपनी जर्सी बदल ली है। IPL के आगामी सीजन के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 27 करोड़ रुपए की भारी भरकम रकम में अपनी टीम में शामिल किया है।
सबसे महंगे खिलाड़ी बने पंत
अपनी जर्सी बदल ली
ये रहे IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी...
| खिलाड़ी | टीम | कितने में खरीदा (करोड़ रु) | साल |
| ऋषभ पंत | लखनऊ सुपरजाएंट्स | 27 | 2025 |
| श्रेयस अय्यर | पंजाब किंग्स | 26.75 | 2025 |
| मिचेल स्टार्क | कोलकाता नाइट राइडर्स | 24.75 | 2024 |
| पैट कमिंस | सनराइजर्स हैदराबाद | 20.5 | 2024 |
| सैम करन | पंजाब किंग्स | 18.5 | 2023 |
| कैमरन ग्रीन | मुंबई इंडियंस | 17.5 | 2023 |
| बेन स्टोक्स | चेन्नई सुपर किंग्स | 16.25 | 2023 |
| क्रिस मॉरिस | राजस्थान रॉयल्स | 16.25 | 2021 |
| निकोलस पूरन | लखनऊ सुपरजायंट्स | 16 | 2023 |
| युवराज सिंह | दिल्ली कैपिटल्स | 16 | 2015 |
| पैट कमिंस | कोलकाता नाइट राइडर्स | 15.5 | 2020 |
| ईशान किशन | मुंबई इंडियंस | 15.25 | 2022 |
| काइल जेमीसन | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु | 15 | 2021 |
| बेन स्टोक्स | राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स | 14.5 | 2017 |
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
अटक सकती है लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त, 1500 रुपए आने से पहले इन पांच बातों का रखें ध्यान
By Sourabh Bhatnagar
Weather Update: MP के 8 जिलों में फिर बरसेंगे बादल, राजस्थान में गुलाबी ठंड की दस्तक, CG से मानसून की विदाई!
By Amresh Kushwaha
Weather Update: MP के 8 जिलों में फिर बरसेंगे बादल, राजस्थान में गुलाबी ठंड की दस्तक, CG से मानसून की विदाई!
By Amresh Kushwaha
Weather Update: MP के 8 जिलों में फिर बरसेंगे बादल, राजस्थान में गुलाबी ठंड की दस्तक, CG से मानसून की विदाई!
By Amresh Kushwaha
आज यूथ कॉन्क्लेव 2026 में 20 हजार युवाओं से संवाद करेंगे सीएम मोहन यादव, रोजगार और स्टार्टअप पर चर्चा होगी चर्चा
By Aman Vaishnav
News Strike: एक कचौड़ी दो समोसा...’ शिवराज ने क्यों दोहराया वायरल नारा, क्या BJP में फिर उठे उपेक्षा के सवाल?
By Harish Divekar
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कारंजा ही क्यों जा रहे? बालासाहेब देवरस के गांव में सेवा की नई कसौटी
By Ramanand Tiwari