ईरान-इजराइल युद्ध का 59वां दिन: ट्रंप की ईरान को सीधी धमकी- 3 दिन में संभल जाओ, वरना... बात करना है तो फोन करो

Amresh Kushwaha | Apr 27, 2026, 08:16 IST
Share
iran israel america war updates
iran israel america war updates

ईरान-इजराइल युद्ध के 59वें दिन डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 3 दिन का अल्टीमेटम दिया है। तेल पाइपलाइनों में धमाके की चेतावनी और परमाणु कार्यक्रम पर तनातनी ने दुनिया को तीसरे विश्व युद्ध की दहलीज पर खड़ा कर दिया है।

Iran Israel War Update: ईरान और इजराइल के बीच जंग अब 59वें दिन में पहुंच गई है। डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को आर-पार की सीधी चेतावनी दे दी है। ट्रंप ने ईरान को संभलने के लिए सिर्फ तीन दिन दिए हैं। उन्होंने ईरान की तेल पाइपलाइन में ब्लास्ट होने का डर दिखाया है। ट्रंप ने ईरान को सीधे फोन करने का खुला ऑफर दिया है।

दूसरी तरफ ईरान भी अपने परमाणु कार्यक्रम पर झुकने को तैयार नहीं। खाड़ी में तनाव की वजह से कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं। लेबनान में भी सीजफायर के बाद सबसे खूनी दिन दर्ज किया गया। शांति की तलाश में ईरान के विदेश मंत्री अब रूस पहुंच गए हैं। दुनिया की नजरें अब अगले 72 घंटों पर टिकी हुई हैं।

ट्रंप की ईरान को सीधी धमकी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को आर-पार की चेतावनी दे दी है। उन्होंने कहा कि ईरान के पास युद्ध खत्म करने और सीजफायर पर राजी होने के लिए सिर्फ तीन दिन का समय है। ट्रंप ने डराते हुए कहा कि अगर बात नहीं बनी, तो ईरान की तेल पाइपलाइन में ब्लास्ट हो जाएगा।

उनका तर्क है कि नाकेबंदी की वजह से ईरान तेल बाहर नहीं भेज पा रहा है, जिससे पाइपलाइन में प्रेशर बढ़ेगा और वह तकनीकी कारणों से खुद-ब-खुद फट सकती है। ट्रंप के मुताबिक, एक बार पाइपलाइन फटी तो उसे दोबारा ठीक करना नामुमकिन जैसा होगा।

ट्रंप का खुला ऑफर- फोन करो

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को एक रास्ता भी दिया है। उन्होंने कहा कि अगर ईरान समझौता चाहता है, तो सीधे उन्हें फोन करे। ट्रंप का कहना है कि बात करने के लिए सुरक्षित लाइनें मौजूद हैं, लेकिन ईरान को यह साफ होना चाहिए कि उसे परमाणु हथियार बनाने की इजाजत कभी नहीं मिलेगी। ट्रंप ने पूरे आत्मविश्वास के साथ कहा कि यह जंग जल्द ही अमेरिका की जीत के साथ खत्म होगी।

इजराइल ईरान युद्ध: 26 - 27 अप्रैल 2026 के बड़े अपडेट्स

ईरान और अमेरिका के बीच चल रही जुबानी जंग और समुद्र में बढ़ती हलचल को आप इस आसान रिपोर्ट से समझ सकते हैं:

1. परमाणु और होर्मुज पर कोई समझौता नहीं- ईरान

इधर ईरान ने भी अपने तेवर कड़े कर लिए हैं। पाकिस्तान के जरिए अमेरिका को भेजे संदेश में ईरान ने साफ कर दिया है कि वह अपने परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज की खाड़ी के मुद्दे पर रत्ती भर भी समझौता नहीं करेगा।

ईरान ने इन दोनों मुद्दों को अपनी रेड लाइन (अंतिम सीमा) बताया है। हालांकि, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची इसे कोई फॉर्मल बातचीत नहीं, बल्कि अपनी स्थिति साफ करने का एक तरीका बता रहे हैं।

2. चीन की भूमिका पर ट्रंप का नरम रुख

आमतौर पर चीन पर हमलावर रहने वाले ट्रंप इस बार ईरान के मामले में चीन को लेकर थोड़े नरम दिखे। उन्होंने कहा कि अगर चीन, ईरान की थोड़ी-बहुत मदद कर भी रहा है, तो उन्हें इससे बहुत ज्यादा शिकायत नहीं है।

उन्होंने तुलना करते हुए कहा कि जैसे अमेरिका, यूक्रेन की मदद करता है, वैसे ही चीन भी कहीं मदद कर सकता है और इसमें उन्हें कुछ गलत नहीं लगता।

3. अभी खेल बराबर का है- ईरानी स्पीकर

ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने सोशल मीडिया पर एक पेचीदा बात लिखी। उन्होंने संकेत दिया कि अभी किसी भी पक्ष का पलड़ा भारी नहीं है। उनका कहना है कि अभी ईरान ने होर्मुज और अपनी पूरी एनर्जी सप्लाई का पत्ता नहीं खोला है, जबकि दूसरी तरफ अमेरिका और उसके साथी पहले ही अपने भंडार खोलकर और मांग घटाकर सारे उपाय आजमा चुके हैं। उन्होंने इशारा किया कि अगर टेंशन बढ़ी, तो इसका असर तेल की कीमतों और आम लोगों की छुट्टियों (समर वेकेशन) पर पड़ेगा।

4. पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग

अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत पटरी से उतरते ही दुनिया भर में तेल की कीमतें आसमान छूने लगी हैं। अंतरराष्ट्रीय मानक माना जाने वाला 'ब्रेंट क्रूड' 107 डॉलर प्रति बैरल के पार चला गया है, वहीं अमेरिकी 'WTI क्रूड' भी 96 डॉलर से ऊपर पहुंच गया है। सप्लाई रुकने के डर से बाजार में खलबली मची हुई है।

5. सीजफायर के बाद लेबनान में सबसे खूनी दिन

लेबनान में हालात फिर बिगड़ गए हैं। इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच हुए सीजफायर के एक हफ्ते बाद रविवार का दिन सबसे घातक रहा, जिसमें इजरायली हमलों में 14 लोगों की जान चली गई।

इजरायल का कहना है कि वह हिजबुल्लाह के 'उल्लंघन' का जवाब दे रहा है, जबकि लेबनान का आरोप है कि इजरायली सेना उसकी सीमा के अंदर घुसकर हमले कर रही है।

6. शांति की तलाश में ईरान के विदेश मंत्री का डिप्लोमैटिक टूर

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची शांति वार्ता को बचाने की कोशिश में लगे हैं। वे पाकिस्तान और ओमान की यात्रा के बाद अब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने मॉस्को रवाना हो गए हैं।

हालांकि, अभी तक अमेरिका और ईरान के बीच सीधी बातचीत शुरू होने के कोई संकेत नहीं मिले हैं, लेकिन पाकिस्तान के जरिए 'लिखित मैसेज' का लेन-देन जारी है ताकि कोई रास्ता निकल सके।

ये खबर भी पढ़िए...

ईरान-इजराइल युद्ध का 53वां दिन: आज पाकिस्तान में होगी दूसरे चरण की शांति वार्ता

अमेरिका ने ईरानी जहाज पर किया कब्जा, दूसरे दौर की वार्ता से ईरान ने बनाई दूरी

भारत आ रहे दो जहाजों पर ईरान ने किया हमला, अब भारतीयों की नब्ज टटोल रहा ईरानी दूतावास

समुद्र में घेराबंदी और परमाणु ठिकानों पर खुदाई को लेकर छिड़ी जुबानी जंग!

Tags:
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
  • इजराइल ईरान युद्ध
  • ईरान-इजराइल युद्ध
  • Iran Israel war update
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि