ईरान-इजराइल युद्ध का 35वां दिन: ट्रंप ने फिर फोड़ा टैरिफ बम, ईरानी सेना बोली हम नहीं झुकेंगे, होर्मुज के प्रस्ताव पर चर्चा

Amresh Kushwaha | Apr 03, 2026, 08:30 IST
Share
iran israel war updates 03 april am
iran israel war updates 03 april am

ईरान-इजराइल के बीच तनाव थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसका असर आप पर सीधे तौर पर या किसी और तरह से पड़ सकता है... तो आइए नजर डालते हैं जरूरी अपडेट्स पर.... ये भी जानते हैं कि 02 - 03 अप्रैल को इस युद्ध में क्या-क्या हुआ...

Iran Israel War Update: ईरान और इजराइल के बीच जंग अब खौफनाक हो गई है। युद्ध के 35वें दिन हालात पूरी तरह बदल चुके हैं। ईरान ने दुश्मन के सरेंडर तक लड़ने की कसम खाई है। उधर राष्ट्रपति ट्रंप ने इस युद्ध के बीच विदेशी दवाओं पर 100% का भारी टैक्स (टैरिफ) लगा दिया है।

ट्रंप ने ईरान को बर्बादी की सख्त चेतावनी भी दी है। वहीं, होर्मुज संकट पर भारत ने शांति और बातचीत की अपील की है। अब तक के हमलों में ईरान के 600 से ज्यादा स्कूल तबाह हुए हैं। बहरीन ने समुद्री सुरक्षा के लिए कड़ा प्रस्ताव पेश किया है। ईरान का दावा है कि वह हमलों से नहीं डरेगा। युद्ध के बीच अब पूरी दुनिया की नजरें अमेरिका पर हैं।

लौट कर ट्रंप टैरिफ पर आए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्रेड पॉलिसी में बड़ा बदलाव करते हुए विदेशी दवाओं पर 100% तक का भारी टैक्स लगाने का आदेश दिया है। इसका असर उन फार्मा कंपनियों पर पड़ेगा जो दवाइयां विदेशों में बनाती हैं। ट्रंप ने यह भी साफ किया कि कंपनियों को अपनी दवाओं की कीमतें घटानी होंगी और उनका उत्पादन अमेरिका में ही करना होगा। जो कंपनियां इन शर्तों को नहीं मानेंगी, उन पर भारी जुर्माना और टैक्स लगाया जाएगा। इसके साथ ही, ट्रंप ने स्टील और अन्य मेटल उत्पादों पर टैक्स नियमों में भी बदलाव किए हैं, जिसमें कुछ सामानों पर टैक्स दरें घटाई गई हैं।

इजराइल ईरान युद्ध: 02 - 03 अप्रैल 2026 के बड़े अपडेट्स

1.भारत ने होर्मुज संकट पर क्या कहा?

ब्रिटेन की पहल पर होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने के लिए एक ऑनलाइन बैठक हुई, जिसमें 60 से ज्यादा देशों ने हिस्सा लिया। इस बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने किया। विक्रम मिसरी ने बताया कि होर्मुज संकट में अब तक सिर्फ भारत के नागरिक मारे गए हैं। अब तक तीन भारतीय नाविक मारे जा चुके हैं, जो विदेशी जहाजों पर काम कर रहे थे। भारत ने इस संकट का हल बातचीत और शांति से निकालने की अपील की। उन्होंने सभी देशों से कहा कि तनाव कम किया जाए और आपसी बातचीत से समाधान निकाला जाए।

2. ईरान की सेना का बयान: युद्ध तब तक जारी रहेगा

ईरान की सेना ने साफ कह दिया कि यह युद्ध तब तक जारी रहेगा, जब तक दुश्मन सरेंडर नहीं कर देते। ईरान के सैन्य अधिकारियों ने कहा कि वे पूरी ताकत से लड़ाई जारी रखेंगे और किसी भी दबाव में नहीं आएंगे। साथ ही, अमेरिका को चेतावनी दी है कि अगर उसने जमीनी हमला करने की कोशिश की, तो इसका कड़ा जवाब दिया जाएगा।

3. बहरीन का प्रस्ताव: होर्मुज में सुरक्षा बढ़ाने की योजना

f_avif
f_avif

बहरीन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में एक प्रस्ताव रखा है। इसमें होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की सुरक्षा के लिए देशों को जरूरी कदम उठाने की अनुमति दी जाएगी। यह प्रस्ताव शुक्रवार को वोटिंग के लिए आ सकता है। खाड़ी क्षेत्र के अधिकारियों के मुताबिक, रूस और चीन इस प्रस्ताव का विरोध नहीं करेंगे। अगर यह प्रस्ताव पास हो जाता है, तो देशों को सुरक्षा कार्रवाई करने की अनुमति मिल जाएगी। यह छह महीने तक लागू रहेगा और देशों को रिपोर्ट भी देनी होगी।

4. इजराइल और अमेरिका के हमलों से ईरान के 600 स्कूल प्रभावित

ईरान के विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी कि 28 फरवरी से अब तक अमेरिका और इजराइल के हमलों में 600 से ज्यादा स्कूल और शिक्षण केंद्र प्रभावित हुए हैं। इन हमलों में कई स्कूलों और शिक्षा केंद्रों को नुकसान पहुंचा है, जिससे शिक्षा व्यवस्था पर भी असर पड़ा है।

5. ट्रंप का इजराइल को चेतावनी: डील से पहले कुछ नहीं बचेगा

he6hengwiaan7cg_1775162730-814044
he6hengwiaan7cg_1775162730-814044

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि ईरान का सबसे बड़ा पुल ढह चुका है, अब इसका दोबारा कभी इस्तेमाल नहीं होगा। ईरान को बहुत देर होने से पहले एक डील कर लेनी चाहिए, वरना इस देश का कुछ भी नहीं बचेगा। ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर इस घटना का वीडियो शेयर किया, जिसमें पुल को गिरते हुए दिखाया गया था।

6. ईरान के विदेश मंत्री बोले- हमले ईरानियों को मजबूर नहीं कर सकते

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि “सिविलियन स्ट्रक्चर पर हमले, ईरानियों को हथियार डालने पर मजबूर नहीं करेंगे।” यह बयान तब आया जब ट्रंप ने कहा था कि उन्होंने ईरान का सबसे बड़ा पुल नष्ट कर दिया है। अराघची ने कहा कि इस तरह के हमले ईरानियों के मनोबल को कमजोर नहीं कर सकते और वे अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।

ये खबर भी पढ़िए...

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर पीएम मोदी ने सऊदी प्रिंस से की बात, एक और LPG जहाज भारत पहुंचा

ईरान-इजराइल युद्ध के कारण हजारों बाज राजस्थान पहुंचे, रेगिस्तानी जिलों में बनाए ठिकाने

होर्मुज से भारत के लिए खुशखबरी! ईरान का ऐलान- 5 देशों के जहाजों को नहीं रोक रहे

ट्रंप का दावा- ईरान घुटनों पर है और हम जीत चुके हैं; होर्मुज से दोस्त जहाजों के लिए रास्ता साफ

Tags:
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
  • ईरान-इजराइल युद्ध
  • Iran Israel war update
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि