IRCTC जल्द कराने वाला है सात ज्योतिर्लिंग के दर्शन, 10 सितंबर से शुरू होगी ट्रेन

Dolly patil | Aug 17, 2024, 11:41 IST
Share
xfzfdv
xfzfdv

आपको बता दें कि ये ट्रेन हनुमानगढ़, सादुलपुर, चूरू, सीकर, रिंगस, जयपुर और अजमेर से होकर गुजरेगी। इस यात्रा की अवधि 11 दिन की होने वाली है। इसकी पूरी जानकारी आप नीचे दी लिंक पर जाकर भी देख सकते हैं।

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन ( IRCTC ) की ओर से सितंबर में भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन (Bharat Gaurav Tourist Train) चलाने का निर्णय किया है I ये ट्रेन सात ज्योतिर्लिंग के दर्शन करवाएगी। इसे सप्त ज्योतिर्लिंग दर्शन ट्रेन का नाम दिया गया है। आपको बता दें कि यह ट्रेन 10 सितम्बर को श्रीगंगानगर से रवाना होने वाली है।

कौन सी जगह के होंगे दर्शन

आपको बता दें कि ये ट्रेन हनुमानगढ़, सादुलपुर, चूरू, सीकर, रिंगस, जयपुर और अजमेर से होकर गुजरेगी। इस यात्रा की अवधि 11 दिन की होने वाली है। इसमें नागेश्वर ( द्वारिका, गुजरात ), सोमनाथ ( गुजरात ) , त्रयम्बकेश्वर ( नासिक ), भीमाशंकर ( महाराष्ट्र ) , घृष्णेश्वर ( छत्रपती संभाजीनगर, महाराष्ट्र ) , महाकालेश्वर ( उज्जैन, एमपी ) और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग ( खंडवा, एमपी ) के दर्शन भी कर सकेंगे। इसी के साथ ही भेंट द्वारका और द्वारिकाधीश मंदिर देख सकेंगे।

दो तरह के है पैकेज

स्टैंडर्ड कैटेगरी

  • कीमत: 30 हजार 155 रुपए
  • होटल : एसी
  • ट्रेन : नॉन एसी
  • बस : नॉन एसी

कंफर्ट कैटेगरी

  • कीमत 37 हजार 115
  • होटल : एसी
  • ट्रेन : एसी
  • बस : एसी

कितने यात्री करेंगे सफर

आईआरसीटीसी के संयुक्त महाप्रबंधक पर्यटन योगेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया इस ट्रेन में एक साथ 700 यात्री यात्रा कर सकते हैं। इस के साथ ट्रेन में 10 कोच रहेंगे। ये सारे कोच थर्ड एसी इकोनॉमी क्लास के होने वाले है।

100 स्टाफ की टीम रहेंगी ट्रेन में मौजूद

यात्रा करने वालों के साथ आईआरसीटीसी के 100 स्टाफ की टीम ट्रेन में मौजूद रहेगी। ट्रेन के प्रत्येक कोच में एक अटेंडर और एक सिक्योरिटी गार्ड मौजूद रहेगा। इसके साथ ही प्रत्येक कोच में सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी रखी जाएगी। इसमें यात्रियों को रास्ते में खाने की व्यवस्था के लिए हाई स्टैंडर्ड की पैंट्री कार लगाई जाएगी।

ऐसे ले सकते हैं जानकारी

सभी यात्री इसकी विस्तार से जानकारी वाट्सएप नंबर 9001094705, 8595930998 से भी प्राप्त कर सकते हैं I हालांकि इन पैकेज की बुकिंग सुविधा आई.आर.सी.टी.सी. की वेबसाइट www.irctctourism.com पर भी उपलब्ध है I

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

dolly patil
dolly patil

Tags:
  • IRCTC
  • IRCTC booking
  • IRCTC Tour Package
  • इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग