'अल्लाह हू अकबर' के नारों के बीच फंसी एक लड़की की लाश, जिसके संग हमास के आतंकी बने जानवर

The Sootr | Oct 08, 2023, 24:00 IST
Share
 'अल्लाह हू अकबर' के नारों के बीच फंसी एक लड़की की लाश, जिसके संग हमास के आतंकी बने जानवर
'अल्लाह हू अकबर' के नारों के बीच फंसी एक लड़की की लाश, जिसके संग हमास के आतंकी बने जानवर

इजरायल में हमास के आतंकियों की बर्बरता ने दुनिया को चौंका दिया है। हमास के हमलों में 300 से अधिक इजरायली नागरिकों की मौत हो गई है, जबकि 1500 से अधिक घायल हुए हैं।

NEW DELHI. इजरायल में हमास के आतंकियों की बर्बरता ने दुनिया को चौंका दिया है। शनिवार की सुबह जो हुआ, उससे पूरी दुनिया हिल गई है। हमास के आतंकियों ने कुछ ही मिनट में 5000 रॉकेट दागे। उसके दर्जनों हथियारबंद आतंकी दक्षिणी इजरायल में घुस गए और नागरिकों का अपहरण किया। इनमें महिलाओं और बच्चों की संख्या सबसे ज्यादा है। इसके तमाम वीडियो से सोशल मीडिया भरा पड़ा है। इनमें खून से लथपथ महिलाएं रोती बिलखती दिख रही हैं। ऐसे ही एक वीडियो ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया। इसे जिसने देखा उसी का दिल दलह उठा। वीडियो में एक लड़की की लाश को ट्रक पर रखी है, जिस पर आतंकी बैठे हैं। वो लाश के कपड़े उतारते हैं। उस पर थूकते हैं। बंदूकें दिखाकर इजरायल पर हमले का जश्न मनाते हैं। वो इस दौरान 'अल्ला हू अकबर' के नारे भी लगाते हैं। इनका मानना था कि इन्होंने इजरायल की महिला सैनिक को पकड़ा है, लेकिन अब इस लड़की की पहचान हो गई है। लड़की का पूरा परिवार गहरे सदमे में है।

टैटू आर्टिस्ट शानी लाउक निकली वो लड़की

लड़की जर्मनी की रहने वाली एक टैटू आर्टिस्ट शानी लाउक थीं, जो इजरायल में म्यूजिक फेस्टिवल अटेंड करने आई थीं। हमास के लड़ाकों ने इजरायल में घुसपैठ की और अन्य लोगों के साथ ही शानी को भी किडनैप कर लिया और इसके बाद उन्होंने लड़की को मार डाला। डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, शानी की कजिन ने तोमासिना वेनट्रॉब-लाउक ने उसकी पहचान की है। उन्होंने कहा कि परिवार ने शानी को उनके टैटू और बालों से पहचान लिया। वो कहती हैं, 'हमें कुछ नहीं पता, हम किसी सकारात्मक खबर की उम्मीद कर रहे हैं। वो वाकई में शानी है। वो एक शांति पर आयोजित म्यूजिक फेस्टिवल में गई थी। ये हमारे परिवार के लिए बुरा सपना है।

हमले से इजरायल हैरत में

दरअसल, हमास ने 50 साल में पहली बार इजरायल पर इतना बड़ा हमला किया है, जिससे खुद इजरायल हैरत में है। हमास के हमलों में 300 से अधिक इजरायली नागरिकों की मौत हो गई है, जबकि 1500 से अधिक घायल हुए हैं। हमास ने हर तरफ से इजरायल पर हमले किए। उसने दर्जनों लोगों को किडनैप किया है। लोगों को सड़कों से उठाकर गाजा ले जाया गया तो कुछ को वहीं पकड़कर मार डाला गया। हमले वाले दिन यहूदियों की छुट्टी थी। इसी तरह के कई अन्य वीडियो भी सामने आए हैं। एक वीडियो में महिला को बाइक पर किडनैप करके ले जाते देखा गया। एक अन्य में महिला सैनिक के हाथ बांधे हुए हैं, वो खून से लथपथ है। उसके बालों को पकड़कर उसे गाड़ी में बिठाया जाता है।

मुझे मत मारो! नहीं, नहीं, नहीं...

वीडियो में अरगमानी को बंदूकधारियों द्वारा जबरन खदेड़ते हुए देखा जा सकता है और वह चिल्लाती है, ‘मुझे मत मारो! नहीं, नहीं, नहीं।’ न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, उसके बॉयफ्रेंड एवी नाथन को भी हमास समूह द्वारा दुर्व्यवहार करते हुए देखा गया है। उसका बॉयफ्रेंड भी कथित तौर पर लापता है। यह कपल एक संगीत समारोह में भाग लेने के लिए इजराइल के दक्षिणी क्षेत्र में पहुंचे थे।

इजराइल में फंस गई थीं बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस नुसरत भरूचा इजराइल में जारी 'युद्ध' के बीच फंस गई थीं। भारतीय दूतावास की मदद से उन्‍हें सुरक्षित भारत लाया जा रहा है। फिलहाल एक्‍ट्रेस अभी रास्‍ते में हैं। बता दें कि इजराइल में इस समय लगभग 18 हजार भारतीय मौजूद हैं।

Tags:
  • Israel
  • brutality of terrorists
  • आतंकियों की बर्बरता
  • Hamas attack on Israel
  • more than 300 Israeli civilians died
  • 1500 injured
  • इजरायल पर हमास का हमला
  • 300 से अधिक इजरायली नागरिक मरे
  • 1500 घायल
  • इजरायल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि