इसरो में निकली 61 पदों पर भर्ती, 56 हजार से लेकर 2 लाख तक की सैलरी

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
इसरो में निकली 61 पदों पर भर्ती, 56 हजार से लेकर 2 लाख तक की सैलरी

Jaipur.इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन में युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर है। इसरो के विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र में 61 पदों पर भर्ती निकली है। जिसमें वैज्ञानिक इंजीनियर SD के 4 और वैज्ञानिक इंजीनियर SC के 57 पदों पर भर्तियां की जानी है। जिसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवार विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र की ऑफिशियल वेबसाइट vssc.gov.in पर जाकर 21 जुलाई तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है। 





56 हजार से लेकर 2 लाख तक सैलरी





इसरो में निकली भर्ती प्रक्रिया में सिलेक्ट होने वाले उमीदवारों को हर महीने 56 हजार 100 रुपए से लेकर 2 लाख 8 हजार 700 रुपए तक सैलरी के साथ भत्ते दिए जाएंगे। इसरो में निकली भर्ती में उम्मीदवारों को  रिटन टेस्ट, स्किल टेस्ट के साथ मेडिकल टेस्ट और बाद में मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों का सिलेक्शन किया जाएगा।





क्या हैं योग्यता



इसरो में निकली भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग में बी.टेक, एम.टेक, एम.एस., एम.एससी. या फिर विज्ञान में डिग्री होनी जरुरी है।





जानिए एप्लीकेशन फीस कितनी है





आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को 700 और 500 रुपए पदों के हिसाब से अलग-अलग फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के साथ-साथ महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।





कैसे करें अप्लाई





1.सबसे पहले आप ऑफिशियल वेबसाइट vssc.gov.in पर जाएं।



2.फिर दिए गए ऑनलाइन एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।



3.साइन अप करके एप्लिकेशन प्रोसेस पूरा करें।



4.आखिर में एप्लिकेशन फीस की पेमेंट कर दें।



5.एप्लिकेशन फॉर्म को सब्मिट करें और इसका प्रिंट निकालकर रख लें।



 



इसरो भर्ती 2023 इसरो भर्ती के लिए पद इसरो भर्ती में वेतन इसरो भर्ती ISRO recruitment2023 ISRO recruitment post ISRO recruitment salary ISRO recruitment