इसरो 1 जनवरी को लॉन्च करेगा पहला पोलरिमेट्री मिशन, ब्लैक होल-तारों पर रिसर्च करेगा XPoSat, स्पेस में भारत की तीसरी ऑब्जर्वेटरी

Rahul Garhwal | Dec 26, 2023, 24:00 IST
Share
इसरो 1 जनवरी को लॉन्च करेगा पहला पोलरिमेट्री मिशन, ब्लैक होल-तारों पर रिसर्च करेगा XPoSat, स्पेस में भारत की तीसरी ऑब्जर्वेटरी
इसरो 1 जनवरी को लॉन्च करेगा पहला पोलरिमेट्री मिशन, ब्लैक होल-तारों पर रिसर्च करेगा XPoSat, स्पेस में भारत की तीसरी ऑब्जर्वेटरी

इसरो 1 जनवरी को पहला पोलरिमेट्री मिशन लॉन्च करेगा। XPoSat ब्लैक होल और न्यूट्रॉन तारों पर रिसर्च करेगा। स्पेस में भारत की तीसरी ऑब्जर्वेटरी होगी।

NEW DELHI. इसरो 1 जनवरी को पहला पोलरिमेट्री मिशन लॉन्च करेगा। XPoSat ब्लैक होल और न्यूट्रॉन तारों पर रिसर्च करेगा। स्पेस में भारत की तीसरी ऑब्जर्वेटरी होगी। सतीश धवन स्पेस सेंटर श्रीहरिकोटा से सुबह 9:10 बजे लॉन्चिंग होगी। इसमें PSLV-C58 के साथ एक्स-रे पोलरिमेट्री सैटेलाइट XPoSat को भेजेंगे।

अंतरिक्ष में भारत की तीसरी ऑब्जर्वेटरी

XPoSat एक्स किरणों का डाटा कलेक्ट करके ब्लैक होल और न्यूट्रॉन तारों पर रिसर्च करेगा। XPoSat, आदित्य L1 और एस्ट्रोसैट के बाद स्पेस में भारत की तीसरी ऑब्जर्वेटरी होगी। ये भारत का पहला और 2021 में लॉन्च नासा के इमेजिंग एक्स-रे पोलरिमेट्री एक्सप्लोरर IXPE के बाद दुनिया का दूसरा पोलरिमेट्री मिशन होगा।

XPoSat क्या करेगा ?

XPoSat का टारगेट ब्रह्मांड के 50 सबसे चमकीले स्रोतों पर रिसर्स करना है। इसमें पल्सर, ब्लैक होल एक्स-रे बायनरिज, एक्टिव गैलेक्टिक न्यूक्लि, न्यूट्रॉन स्टार्स और नॉन-थर्मल सुपरनोवा के बचे हुए हिस्से शामिल होंगे। इस सैटेलाइट को पृथ्वी की निचली 500-700 किलोमीटर की कक्षा में स्थापित किया जाएगा। ये 5 साल तक डाटा कलेक्ट करेगा।

यूआर राव सैटेलाइट सेंटर और रमन रिसर्च इंस्टीट्यूट ने बनाया

XPoSat और उसके पेलोड को यूआर राव सैटेलाइट सेंटर और रमन रिसर्च इंस्टीट्यूट ने बनाया है। इससे स्पेस में दूर के सोर्स की जियोमेट्री और मैकेनिज्म के बारे में जानकारी जुटाई जा सकेगी। एक्सपोसैट का प्राइमरी पेलोड POLIX स्पेस में इसके 8-30 keV फोटॉनों की मीडियम एक्स-रे एनर्जी रेंज में पोलराइजेशन की डिग्री और एंगल को मापेगा। वहीं सप्लीमेंट्री पेलोड XSPECT 0.8-15 keV की एनर्जी रेंज में स्पेक्ट्रोस्कोपिक जानकारी देगा। keV एक्स-रेज को मापने की यूनिट होती है, जिसे किलो इलेक्ट्रॉन वोल्ट कहते हैं।

Tags:
  • ISRO
  • ISRO Polarimetry Mission
  • India Space Observatory
  • ISRO Black Hole-Star Research
  • इसरो पोलरिमेट्री मिशन
  • भारत की स्पेस ऑब्जर्वेटरी
  • इसरो ब्लैक होल-स्टार रिसर्च
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari