जो कांग्रेस सांसद काला धन और भ्रष्टाचार खत्म करने के ट्वीट करते थे, उनके ठिकाने पर इतने पैसे मिले कि गिनते-गिनते मशीनें भी थक गईं!

Rahul Garhwal | Dec 10, 2023, 24:00 IST
Share
जो कांग्रेस सांसद काला धन और भ्रष्टाचार खत्म करने के ट्वीट करते थे, उनके ठिकाने पर इतने पैसे मिले कि गिनते-गिनते मशीनें भी थक गईं!
जो कांग्रेस सांसद काला धन और भ्रष्टाचार खत्म करने के ट्वीट करते थे, उनके ठिकाने पर इतने पैसे मिले कि गिनते-गिनते मशीनें भी थक गईं!

झारखंड के कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों से अब तक 318 करोड़ रुपए बरामद किए जा चुके हैं। नोटों की गिनती लगातार जारी है।

RANCHI. झारखंड के कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों से अब तक 318 करोड़ रुपए बरामद किए जा चुके हैं। नोटों की गिनती लगातार जारी है। रिकवरी का आंकड़ा और भी ज्यादा बढ़ने की उम्मीद है। नोटों की गिनती ओडिशा के बोलांगीर में भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य ब्रांच में की जा रही है। इसी बीच धीरज साहू का एक पुराना ट्वीट चर्चा में आ गया है, जिसमें वे काला धन और भ्रष्टाचार पर चिंता जता रहे हैं।

भ्रष्टाचार और काला धन देखकर व्यथित होते थे धीरज

GA_XPeqWYAAYL0Q.jpeg
GA_XPeqWYAAYL0Q.jpeg

कांग्रेस सांसद धीरज साहू ने 12 अगस्त 2022 को एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि नोटबंदी के बाद भी देश में इतना काला धन और भ्रष्टाचार देखकर मन व्यथित हो जाता है। मेरी तो समझ में नहीं आता कि कहां से लोग इतना काला धन जमा कर लेते हैं ? अगर इस देश से भ्रष्टाचार कोई जड़ से खत्म कर सकता है, तो वह सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही है। ये ट्वीट करने वाले के ठिकाने पर ही 318 करोड़ काला धन मिला है।

नोटों से भरे 176 बैग मिले थे

SBI के क्षेत्रीय प्रबंधक भगत बेहरा ने बताया कि उन्हें नोटों से भरे 176 बैग मिले थे। उनमें से 140 बैग की गिनती की जा चुकी है। 50 बैंक अधिकारी 25 मशीनों का इस्तेमाल करके नोट गिन रहे हैं।

6 दिसंबर को हुई थी रेड की शुरुआत

आयकर विभाग ने टैक्स चोरी के आरोप में 6 दिसंबर को कांग्रेस सांसद से जुड़ी कंपनियों के कैंपस में छापेमारी शुरू की थी। बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड और उसके प्रमोटरों के खिलाफ छापेमारी शुरू की गई थी।

देशी शराब बेचकर जमा किया कैश

1461e09040.jpg
1461e09040.jpg

आयकर विभाग का मानना है कि कांग्रेस सांसद के पास इतनी बड़ी रकम देशी शराब बेचने से आई है। ये अब तक आयकर विभाग के हाथ लगा सबसे ज्यादा कैश है। 2019 में कानपुर के एक बिजनेसमैन के पास से 257 करोड़ कैश मिले थे।

कंपनी के मुख्य प्रमोटरों को तलब करेगा आयकर विभाग

रिपोर्ट्स के मुताबिक आयकर विभाग जल्द ही कंपनी के मुख्य प्रमोटरों से पूछताछ करेगा। उनके बयान दर्ज किए जाएंगे।

Tags:
  • Jharkhand Congress MP Dheeraj Sahu
  • Income tax raid on Dheeraj Sahu
  • Dheeraj Sahu has Rs 318 crore
  • Income tax raid in Jharkhand
  • Dheeraj Sahu tweet
  • झारखंड कांग्रेस सांसद धीरज साहू
  • धीरज साहू पर इनकम टैक्स की रेड
  • धीरज साहू के पास 318 करोड़
  • झारखंड में इनकम टैक्स की रेड
  • धीरज साहू का ट्वीट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि