ITR फाइल करने का आज आखिरी दिन, घर बैठे अभी ऐसे करें आईटीआर फाइल

Pratibha ranaa | Jul 31, 2024, 09:12 IST
Share
ITR Filing Last Date
ITR Filing Last Date

इस बार आईटीआर फाइल‍ करने की आख‍िरी तारीख 31 जुलाई है। ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ टैक्स प्रैक्टिशनर्स (AIFTP) ने सीबीडीटी (CBDT) इनकम टैक्स रिटर्न भरने की अंत‍िम त‍िथ‍ि बढ़ाकर 31 अगस्त करने की मांग की है।

इनकम टैक्स रिटर्न भरने की आज ( 31 जुलाई 2024 ) अंतिम तारीख है। अगर आपने अभी तक इस काम को पूरा नहीं किया है तो जल्द से जल्द कर लें। आईटीआर फाइल करने की डेडलाइन खत्म होने को आ गई है। इसके बाद इनकम टैक्स रिटर्न भरने पर टैक्सपेयर्स को जुर्माना देना पड़ जाएगा।

घर बैठे ऐसे करें ITR फाइल

  • आयकर विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल (https://eportal.incometax.gov.in/) पर जाएं।
  • यूजर ID और पासवर्ड से लॉग-इन करें।
  • डैशबोर्ड पर, ई-फाईल > आयकर रिटर्न > आयकर रिटर्न दाखिल करें पर क्लिक करें।
  • एसेसमेंट ईयर ( 2023- 24) सिलेक्ट करें।
  • आईटीआर फाइलिंग का तरीका चुनें और ऑनलाइन ऑप्शन सिलेक्ट करें।
  • टैक्स आय और TDS कैलकुलेशन के हिसाब से अपना ITR फॉर्म चुनें।
  • स्क्रीन पर आ रहे सवालों, उसके चेक बॉक्स को मार्क करके कंटीन्यू पर क्लिक करें।
  • अपनी आय और कटौती का ब्योरा अलग-अलग सेक्शन में भरें।
  • अगर टैक्सलायबिलिटी का मामला है तो, आपके दिए गए ब्योरे के आधार पर टैक्स-कैलकुलेशन का संक्षिप्त विवरण दिखेगा।
  • कैलकुलेशन के हिसाब से टैक्सलायबिलिटी बनती है, तो 'अभी भुगतान करें' और 'बाद में भुगतान करें' का विकल्प चुन सकते हैं।
  • अगर कोई टैक्सलायबिलिटी नहीं बनती, तो फिर टैक्स चुकाने के बाद, 'प्रिव्यू रिटर्न' पर क्लिक करें।
  • 'प्रिव्यू और रिटर्न जमा करें' डिक्लेरेशन चेकबॉक्स पर क्लिक करके 'वैलिडेशन पर क्लिक करें।
  • प्रिव्यू देखें और 'रिटर्न जमा करें' पेज पर, वेरिफाई के लिए आगे बढ़ें।
  • ई-वेरिफाई पेज पर जिस विकल्प का इस्तेमाल कर आप ई-सत्यापन करना चाहते हैं, उसे चुनें और 'कंटीन्यू' पर क्लिक करें।
  • एक बार जब आप रिटर्न को ई-वेरिफाई करा लेते हैं, तो फार्म के सफलतापूर्व भरे जाने की सूचना स्क्रीन पर दिखती है।
  • ट्रांजैक्शन ID और एकनॉलेजमेंट नंबर स्क्रीन पर दिखेगा।
  • ई-फाइलिंग पोर्टल पर आपका जो मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी रजिस्टर्ड है, फॉर्म भरे जाने का आपको मैसेज आ जाएगा।

टैक्स न भरने पर लगेगा जुर्माना

2.50 लाख की वार्षिक आय वालों को इनकम टैक्स रिटर्न ( Income Tax Return ) फाइल नहीं करना होता है। 2.50 लाख से 5 लाख रुपए की वार्षिक आय वाले अगर 31 जुलाई तक अपना इनकम टैक्स रिटर्न फाइल नहीं करते हैं, तो उन्हें 1000 रुपए का जुर्माना लगेगा। 5 लाख से ज्यादा आय वाले अगर सही समय पर रिटर्न फाइल नहीं करते हैं तो उन्हें 5000 का फाइन लगेगा।

ITR फाइल करने की समय सीमा बढ़ेगी!

बता दें, पिछले कुछ दिनों से टैक्सपेयर्स के आयकर रिटर्न करने में काफी परेशानी आ रही थी। इनकम टैक्स रिटर्न की वेबसाइट काफी स्लो हो गई थी। इससे टैक्सपेयर्स को लॉगइन करने में काफी दिक्कतें हो रही थी।

रिटर्न दाखिल करने में जहां 10 मिनट लगते है, वहां 30 मिनट तक लग रहे थे। ऐसे में टैक्सपेयर्स डेडलाइन आगे बढ़ाने की मांग कर रहे थे। हालांकि सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि आयकर रिटर्न करने की आखिरी तारीख आगे ( 31 अगस्त ) तक बढ़ सकती है। हालांकि इसकी कोई आधारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

pratibha rana
pratibha rana

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • income tax return file
  • इनकम टैक्स रिटर्न
  • Income Tax Return
  • income tax return deadline
  • इनकम टैक्स रिटर्न फाइल
  • ITR Filing Last Date
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती