SC ने सरकार से पूछा सवाल, मस्जिद में जय श्रीराम नारा लगाना अपराध कैसे

Sandeep Kumar | Dec 16, 2024, 23:03 IST
Share
jai-shri-ram-slogan
jai-shri-ram-slogan

सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम टिप्पणी में कहा है कि 'जय श्री राम' का नारा लगाना अपराध नहीं हो सकता। कर्नाटक के एक मामले में, जहां मस्जिद में धार्मिक नारा लगाने के आरोप लगे थे, कोर्ट ने पूछा कि यह कैसे किसी की धार्मिक भावनाओं को आहत कर सकता है।

सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम टिप्पणी में कहा है कि 'जय श्री राम' का नारा लगाना अपराध नहीं हो सकता। कर्नाटक के एक मामले में, जहां मस्जिद में धार्मिक नारा लगाने के आरोप लगे थे, कोर्ट ने पूछा कि यह कैसे किसी की धार्मिक भावनाओं को आहत कर सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि इस मामले में कोई आपराधिक तत्व नहीं हैं।

जय श्रीराम का नारा अपराध कैसे : SC

सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर बड़ा सवाल उठाते हुए कहा कि किसी धार्मिक नारे के कारण किसी वर्ग की भावनाएं आहत कैसे हो सकती हैं। दरअसल कर्नाटक हाईकोर्ट ने इस मामले में दो आरोपियों के खिलाफ चल रही आपराधिक कार्यवाही को रद्द कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने भी हाईकोर्ट के फैसले को सही ठहराया।

मस्जिद में आए लोगों की पहचान कैसे की?

सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता से सवाल किया कि जिन लोगों पर आरोप लगाया जा रहा है, उनकी पहचान कैसे हुई? सीसीटीवी फुटेज का हवाला देने पर भी कोर्ट संतुष्ट नहीं हुआ। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए जनवरी 2025 की तारीख तय की है। कोर्ट ने याचिकाकर्ता से राज्य पुलिस द्वारा पेश सबूतों का विवरण मांगा है।

FAQ

  1. सुप्रीम कोर्ट ने 'जय श्री राम' के नारे पर क्या कहा ?
    सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि 'जय श्री राम' का नारा लगाना अपराध नहीं हो सकता और इससे किसी वर्ग की धार्मिक भावनाएं आहत नहीं हो सकतीं।
  2. यह मामला किस राज्य से जुड़ा है?
    यह मामला कर्नाटक से जुड़ा है, जहां मस्जिद के अंदर 'जय श्री राम' का नारा लगाने पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
  3. सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले पर क्या कहा?
    सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि इस मामले में आईपीसी की धारा 503 (आपराधिक धमकी) और धारा 447 (अतिचार) लागू नहीं होती।
  4. आरोपियों की पहचान कैसे की गई?
    शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की गई। लेकिन कोर्ट ने इस पहचान की वैधता पर सवाल उठाए हैं।
  5. अगली सुनवाई कब होगी?
    सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए जनवरी 2025 की तारीख तय की है और याचिकाकर्ता से साक्ष्य पेश करने को कहा है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • कर्नाटक न्यूज
  • हिंदी न्यूज
  • नेशनल हिंदी न्यूज
  • मस्जिद के अंदर जय श्रीराम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि