जम्मू-कश्मीर विधानसभा में क्या उपराज्यपाल 5 विधायकों को करेंगे मनोनीत

Sandeep Kumar | Oct 09, 2024, 21:34 IST
Share
 STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-09T205424.018
STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-09T205424.018

जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम 2019 और 2023 में किए गए संशोधन के तहत केंद्रशासित प्रदेश के उपराज्यपाल 5 सदस्यों को विधानसभा में मनोनीत कर सकते हैं।

10 साल बाद जम्मू-कश्मीर में बहुत कुछ बदल गया। 370 हटने का बाद हुए परिवर्तन ने यहां के सियासी समीकरण को बदल दिया है। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 के परिणाम सामने आने के बाद, अब सवाल उठने लगे हैं कि क्या उपराज्यपाल मनोज सिन्हा 5 विधायकों को मनोनीत करेंगे। हालांकि रिजल्ट आने के पहले ही प्रदेश में 5 विधायकों को मनोनीत करने को लेकर राजनीतिक दल विवाद जता चुके हैं। आइए जानते हैं कि राजनीतिक दल क्यों विरोध जता रहे हैं...

क्यों कर रहे हैं सियासी दल विरोध

कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) ने सरकार गठन से पहले विधानसभा में 5 सदस्यों को मनोनीत किए जाने की अटकलों को लेकर विरोध प्रकट किया है। इन दलों ने इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जाने की भी चेतावनी दी है। जहां एक ओर कांग्रेस ने ऐसे किसी भी कदम को लोकतंत्र और संविधान के मूल सिद्धांतों पर हमला बताया है। वहीं दूसरी ओर उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah ) ने कहा है कि विधायकों को मनोनीत करना और उसे उपराज्यपाल के पास भेजना सरकार का काम है। इनके अलावा पीडीपी नेता इल्तिजा मुफ्ती (Iltija Mufti ) ने कहा कि उपराज्यपाल ( Lieutenant Governor ) को विधानसभा में पांच सदस्यों को मनोनीत करने का अधिकार देना चुनावों में धांधली है।

क्या है उपराज्यपाल के मनोनीत करने का अधिकार

दरअसल, जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम 2019 और 2023 में किए गए संशोधन के तहत केंद्रशासित प्रदेश के उपराज्यपाल 5 सदस्यों को विधानसभा में मनोनीत कर सकते हैं। इन सदस्यों के पास में अन्य विधायकों की तरह ही शक्तियां और मतदान का अधिकार होता है। मनोनीत होने वाले सदस्यों में दो महिलाएं, विस्थापित कश्मीरी समुदाय ( kashmiri community ) की एक महिला समेत दो सदस्य और पाकिस्तान (Pakistan ) के कब्जे वाले कश्मीर के विस्थापित समुदाय के एक सदस्य शामिल हैं।

सरकार गठन में भूमिका निभा सकते हैं मनोनीत सदस्य

अगर ऐसा होता है तो पांचों सदस्य केंद्र शासित प्रदेश में नई सरकार के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उपराज्यपाल, केंद्रीय गृह मंत्रालय (Lieutenant Governor Home Ministry ) की सलाह पर 5 सदस्यों को मनोनीत कर सकते हैं। अगर सरकार गठन के लिए 5 सदस्य मनोनीत होते हैं तो जम्मू-कश्मीर विधानसभा में विधायकों की कुल संख्या बल 95 हो जाएगी। इसके बाद सरकार बनाने के लिए बहुमत की सीमा 48 सीटों की होगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • कांग्रेस
  • बीजेपी
  • जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल
  • उपराज्यपाल मनोज सिन्हा
  • हिंदी न्यूज
  • PDP
  • नेशनल हिंदी न्यूज
  • उपराज्यपाल
  • केंद्री गृह मंत्रालय
  • देश दुनिया न्यूज
  • NC अलायंस
  • जम्मू कश्मीर विधानसभा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती