जम्मू-कश्मीर बड़ा हादसा, सेना का वाहन खाई में गिरा, 5 जवानों की मौत

Ravi Singh | Dec 24, 2024, 21:54 IST
Share
Jammu and Kashmir Poonch LoC vehicle falls into ditch
Jammu and Kashmir Poonch LoC vehicle falls into ditch Photograph: (the sootr)

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में एक वाहन सड़क से फिसलकर खाई में गिर गया। इस हादसे में पांच जवानों की मौत हो गई, जबकि कई जवानों की हालत गंभीर है।

Jammu and Kashmir : जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में मंगलवार 24 दिसंबर को नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर एक वाहन खाई में गिर गया। इसमें पांच जवान शहीद हो गए और कई अन्य घायल हो गए। फिलहाल बचाव अभियान जारी है। इस संबंध में व्हाइट नाइट कोर ने ट्विटर पर एक पोस्ट में कहा कि पुंछ सेक्टर में सेना का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच जवानों की जान चली गई। बचाव अभियान जारी है और घायलों को चिकित्सा सुविधाएं दी जा रही हैं।

घोड़ा पोस्ट के पास दुर्घटनाग्रस्त

इससे पहले पुलिस अधिकारियों ने बताया था कि 11 मराठा लाइट इंफैंट्री का एक सैन्य वाहन, जो नीलम मुख्यालय से नियंत्रण रेखा पर बलनोई घोड़ा पोस्ट की ओर जा रहा था। घोड़ा पोस्ट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

10 सैनिक गंभीर रूप से घायल

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वाहन करीब 150 फीट गहरी खाई में गिर गया। जिससे चालक समेत 10 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बलनोई में नियंत्रण रेखा के पास सेना का एक वाहन गहरी खाई में गिर गया, जिसके बाद बचाव अभियान शुरू किया गया।

इससे पहले लद्दाख में 9 जवानों की मौत

19 अगस्त 2023 को लद्दाख में सेना का एक वाहन 60 फीट गहरी खाई में गिर गया था। जिसमें 9 जवान शहीद हो गए थे। सेना के काफिले में पांच वाहन शामिल थे। जिसमें 34 जवान सवार थे। इस हादसे में एक जवान घायल भी हुआ है। लेह एसएसपी पीडी नित्या ने बताया कि वाहन के चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण ट्रक खाई में गिर गया।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Jammu and Kashmir
  • जम्मू-कश्मीर
  • Accident
  • एक्सीडेंट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा