जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवादियों से मुठभेड़ में सेना के 2 जवान शहीद, सर्च ऑपरेशन जारी
Ravi Singh | Aug 10, 2024, 20:26 IST
Anantnag encounter
अनंतनाग जिले में शनिवार 10 अगस्त को आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हुई, इस मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए है। मुठभेड़ अनंतनाग जिले के अहलान गडोले में शुरू हुई थी। मुठभेड़ में 3 जवान घायल हो गए हैं।
श्रीनगर: सुरक्षाकर्मियों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ का सिलसिला नहीं थम रहा है। अनंतनाग जिले में शनिवार 10 अगस्त को आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हुई, इस मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए है। मुठभेड़ अनंतनाग जिले के अहलान गडोले में शुरू हुई थी। मुठभेड़ में 3 जवान घायल हो गए हैं।
पुलिस का कहना है कि अनंतनाग जिले के कोकरनाग के अहलान इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। साथ ही एक अधिकारी कहना है कि पुलिस और सुरक्षा बलों की एक टीम ने एक विशेष इनपुट पर अहलान में घेराबंदी व तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इससे मुठभेड़ शुरू हो गई।
कोकेरनाग सब डिविजन के जंगल में गश्ती दल आतंकवाद विरोधी अभियान चला रहा था। सेना की स्पेशल फोर्सेज और पैराट्रूपर्स भी विदेशी आतंकवादियों की तलाश के लिए चलाए जा रहे इस अभियान का हिस्सा हैं। इलाके में अभी भी गोलीबारी जारी है। जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को खत्म करने के लिए सुरक्षा बल आतंकवादियों, उनके समर्थकों और उन्हें पनाह देने वालों को निशाना बना रहे हैं।
एनकाउंटर कोकरनाग के अहलान इलाके में
आतंकवादियों और उन्हें पनाह देने वालों पर निशाना
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA