/sootr/media/media_files/wPpDmw6aOGJO3n646M2V.jpg)
जम्मू-कश्मीर में हुए विधानसभा चुनाव ( assembly elections ) के नतीजे मंगलवार को आ गए। केंद्रशासित प्रदेश में 10 साल बाद हुए चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस (National Conference ) और कांग्रेस के गठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया। कांग्रेस की सहयोगी पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस ने कुल 48 सीट जीतकर सबसे आगे रही। इसमें कांग्रेस को केवल 6 सीटे मिली वहीं NC को 42 सीटें मिली। जम्मू रीजन में 29 सीटें जीतकर बीजेपी अब मुख्य विपक्षी दल बन गई है। पीडीपी (PDP ) को सिर्फ तीन सीटें मिली। पहली बार आप ने भी एक सीट जीतकर खाता खोला। निर्दलीयों के खाते में 6 सीटें आईं।
बड़े नेताओं के बयान
जम्मू-कश्मीर भाजपा प्रमुख रविंदर रैना (J&K BJP Chief Ravinder Raina) : भाजपा छोटी पार्टियों के साथ मिलकर सरकार बनाएगी। रैना ने कहा कि भाजपा इस बार 35 सीटें जीतकर सरकार बनाएगी।
पीडीपी नेता जुहैब यूसुफ मीर (PDP Leader Zuhair Yusuf Mir) : भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस से गठबंधन करने को तैयार हैं।
नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला (NC President Farooq Abdullah) : उन्होंने गठबंधन की संभावनाओं पर प्रसन्नता जाहिर की।
इंजीनियर राशिद (Engineer Rashid) : उन्होंने दरबार मूव परंपरा की बहाली की मांग की, जो दोनों क्षेत्रों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करती थी।
राजनीतिक समीकरण
नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस का गठबंधन (NC-Congress alliance) सरकार बनाने के सबसे करीब है। नेशनल कॉन्फ्रेंस ने 51 और कांग्रेस ने 32 सीटों पर चुनाव लड़ा है। इस गठबंधन को 35 से 40 सीटें मिल सकती हैं, लेकिन बहुमत से कम। अन्य छोटी पार्टियां और निर्दलीय विधायक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं, जैसे सज्जाद लोन की जम्मू-कश्मीर पीपुल्स कांफ्रेंस (JKPC), अल्ताफ बुखारी की अपनी पार्टी, और इंजीनियर राशिद की अवामी इत्तिहाद पार्टी।
भाजपा को भी जम्मू में 25 सीटें मिलने की संभावना है, लेकिन पीडीपी कमजोर नजर आ रही है। 2014 में सबसे ज्यादा सीटें जीतने वाली पीडीपी इस बार कमजोर है और महबूबा मुफ्ती की नेतृत्व वाली पार्टी के लिए स्थिति कठिन दिखाई दे रही है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
-
Oct 08, 2024 13:42 IST
BJP ने 7 सीटों पर दर्ज की जीत
जम्मू-कश्मीर में बीजेपी ने अब तक 7 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है।
-
Oct 08, 2024 13:17 IST
JKNC के कार्यकर्ता मना रहे जश्न
जम्मू-कश्मीर चुनाव 2024 में कांग्रेस के साथ पार्टी के गठबंधन को बढ़त मिलने पर श्रीनगर में JKNC कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार JKNC ने 2 सीटें जीती हैं और अब तक 41 पर आगे है, जबकि कांग्रेस 7 सीटों पर आगे चल रही है।
-
Oct 08, 2024 12:41 IST
NC ने खोला खाता, नजीर अहमद खान गुरेज सीट से जीते
जम्मू-कश्मीर की गुरेज सीट से नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी के उम्मीदवार नजीर अहमद खान की जीत के साथ ही नेशनल कॉन्फ्रेंस ने अपना खाता खोल लिया है।
-
Oct 08, 2024 12:32 IST
भाजपा ने खोला खाता, बसोहली से दर्ज की जीत
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार भाजपा के दर्शन कुमार ने बसोहली विधानसभा सीट जीत ली है, उन्होंने कांग्रेस के लाल सिंह को 16,034 मतों के अंतर से हराया है।
-
Oct 08, 2024 10:25 IST
सभी 90 विधानसभा सीटों के रुझान आए सामने
सभी 90 विधानसभा सीटों पर सामने आ गए हैं। चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार जेकेएनसी-कांग्रेस गठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। जेकेएनसी 39 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 8 सीटों पर, भाजपा 28 सीटों पर, पीडीपी 3 सीटों पर, जेपीसी 2 सीटों पर, सीपीआई(एम) और डीपीएपी 1-1 सीट पर आगे है। 8 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।
-
Oct 08, 2024 09:05 IST
रुझानों में NC-कांग्रेस गठबंधन 31 सीटों पर आगे
जम्मू-कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों के लिए काउंटिंग शुरू जारी है। शुरुआती रुझानों के अनुसार नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन 31 सीटों पर आगे चल रहा है। BJP 28, PDP 5, निर्दलीय और छोटी पार्टियां 12 सीटों पर आगे है। आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला बडगाम और गांदरबल दोनों विधानसभा सीटों से चुनावी मैदान में उतरे हैं और दोनों ही सीटों से वह आगे चल रहे हैं। वहीं, नौशेरा से बीजेपी के रविंदर रैना आगे चल रहे हैं। बहुमत का आंकड़ा 46 है।