जम्मू-कश्मीर के डोडा मुठभेड़ में कैप्टन शहीद, 4 आतंकी ढेर, दिल्ली में बड़ी बैठक

Ravi Singh | Aug 14, 2024, 17:59 IST
Share
Jammu Kashmir Doda
Jammu Kashmir Doda

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में बुधवार 14 अगस्त को भारतीय सेना की आंतकवादियों से मुठभेड़ हुई। मुठेभेड़ में सेना के एक कैप्टन शहीद हो गए हैं, जबकि 4 आतंकियों को सेना ने ढेर कर दिया है।

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में बुधवार 14 अगस्त को भारतीय सेना की आंतकवादियों से मुठभेड़ हुई। मुठेभेड़ में सेना के एक कैप्टन शहीद हो गए हैं, जबकि 4 आतंकवादियों को सेना ने ढेर कर दिया है। शहीद कैप्टन 48 राष्ट्रीय राइफल्स से थे। सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है।

आतंकियों के पास मिले हथियार

आतंकी जम्मू के उधमपुर जिले के पटनीटॉप और डोडा जिले के असर के बॉर्डर के जंगलों छिपे होने की खबर थी जिसके बाद सेना ने वाहन सर्च ऑपरेशन चलाया। सर्च ऑपरेशन के दौरान सेना मंगलवार शाम 7:00 और 8:00 बजे के बीच उस कमरे में पहुंची, जहां आतंकी आराम कर रहे थे। आतंकियों ने हथियार और गोला बारूद वहां पर रखा था।

सेना को देख भागे आतंकी

सेना को देख आतंकी हक्के- बक्के रहे गए, जिसके बाद उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी फायरिंग की। सेना ने चारों तरफ से आतंकियों को घेर लिया, खुद को घिरता देख आंतकी वहां से भाग निकले। आंतकवादियों ने हड़बड़ाहट में M4 कार्बाइन और कुछ गोला-बारूद वहीं छोड़ दिए। जवानों ने गोला-बारूद और हथियारों को अपने कब्जे में ले लिया है।

रक्षा मंत्री ने बुलाई बैठक

सेना पर हो रहे हमलों को देखते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार (14 अगस्त) को बैठक की है। बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल और सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी भी शामिल थे। डीजीएमओ और सुरक्षा एजेंसियों के शीर्ष अधिकारियों ने बैठक में थे। बैठक में आतंकियों से निपटने पर प्लान तैयार करने को लेकर चर्चा की गई।

नहीं थम रहे आतंकी हमले

अनंतनाग जिले में शनिवार 10 अगस्त को आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए थे। मुठभेड़ अनंतनाग जिले के अहलान गडोले में शुरू हुई थी। मुठभेड़ में 3 जवान घायल भी हुए थे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • भारतीय सेना
  • कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़
  • आतंकी हमला
  • डोडा मुठभेड़
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती