जम्मू कश्मीर में लगे नसरल्लाह के समर्थन में नारे, महबूबा ने हसन को बताया शहीद
Sandeep Kumar | Sept 28, 2024, 22:40 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-09-28T223057.929
नसरल्लाह की मौत पर पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ने हसन नसरल्लाह को शहीद बताया है। इसके साथ ही एक दिन के लिए अपनी सभी राजनीतिक रैलियां रद्द कर दी हैं। महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी है ।
इजरायल सेना के ताबड़तोड़ हमले में हिज्बुल्लाह चीफ नसरल्लाह और उनकी बेटी की मौत हो गई। नसरल्लाह की मौत पर पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ने हसन नसरल्लाह की मौत को शहीद बताया है। इसके साथ ही एक दिन के लिए अपनी सभी राजनीतिक रैलियां रद्द कर दी हैं। महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी है । वहीं इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ ) द्वारा हिजबुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह की हत्या के खिलाफ जम्मू-कश्मीर के बडगाम में विरोध मार्च निकाला गया।
इजरायल डिफेंस फोर्स द्वारा हिजबुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह की हत्या के खिलाफ जम्मू-कश्मीर के बडगाम में विरोध मार्च निकाला गया। हिजबुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह के मारे जाने पर जम्मू - कश्मीर में हिजबुल्लाह मुजाहिद्दीनों के समर्थन में नारे भी लगाए गए।
जम्मू-कश्मीर अंजुमन-ए-शरी के अध्यक्ष सैयद हसन मोसावी अल सफवी (Syed Hassan Mosawi Al Safavi ) ने कहा हम चाहे नसरल्लाह मौत पर कितना भी शोक मनाएं, यह हमेशा कम ही होगा। शांति होनी चाहिए और यही उनका मिशन था। उन पर आतंकवाद में शामिल होने का आरोप लगाया गया था ताकि लोगों को पता न चले कि वह मानवता के लिए क्या कर रहे थे और क्या चाहते थे। सैयद हसन ने कहा है कि उनके नुकसान को मापा नहीं जा सकता, लेकिन उनके खून से हजारों नसरल्लाह पैदा होंगे।
इजरायल के आक्रमक रवैये से निपटने के लिए ईरान ने इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) के सदस्य देशों के नेताओं की तत्काल बैठक बुलाने का आह्वान किया। OIC के विदेश मंत्रियों की वार्षिक बैठक को संबोधित करते हुए ईरानी उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने फिलिस्तीनी लोगों के अधिकारों का समर्थन करने में इस्लामी देशों के बीच एकता और एकजुटता के महत्व पर जोर दिया है।
Cancelling my campaign tomorrow in solidarity with the martyrs of Lebanon & Gaza especially Hassan Nasarullah. We stand with the people of Palestine & Lebanon in this hour of immense grief & exemplary resistance.
— Mehbooba Mufti (@MehboobaMufti) September 28, 2024
नसरल्लाह के समर्थन में निकाला गया विरोध मार्च
...और नसरल्लाह पैदा होंगे : अल सफवी
ईरान ने बुलाई OIC की बैठक
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari