जम्मू: राहुल ने लगाए जय माता दी के नारे और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी लगवाए नारे

author-image
एडिट
New Update
जम्मू: राहुल ने लगाए जय माता दी के नारे और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी लगवाए नारे

कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 2 दिन के जम्मू दौरे पर है। उन्होंने शुक्रवार,10 सितंबर को दौरे के आखिरी दिन त्रिकुटा नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। राहुल गांधी ने अपने भाषण की शुरुआत जय माता दी के नारे से की। इतना ही नहीं उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं से भी जय माता दी के नारे लगवाए। राहुल गांधी ने कहा, कश्मीर और जम्मू का दौरा करने के बाद, मैं लद्दाख भी जाऊंगा। राहुल गांधी ने कहा, मुझे जम्मू कश्मीर अपना घर लगता है। मैंने माता वैष्णो देवी के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि जम्मू आकर मुझे लगता है कि मैं अपने घर में ही हूं।

भाजपा ने किया जम्मू को कमजोर

राहुल ने कहा कि वे जम्मू कश्मीर आकर खुश है। लेकिन उन्हें इस बात का भी दुख है कि भाजपा और संघ यहां के लोगों में प्यार और भाईचारे की भावना को तोड़ना चाहते हैं। ताकि अर्थव्यवस्था को चोट लगे। राहुल ने कहा भाजपा ने जम्मू कश्मीर को कमजोर किया। राहुल गांधी ने यो भी कहा कि कल मैं मंदिर गया था। वहां तीन सिंबल थे, दुर्गा, लक्ष्मी और सरस्वती। दुर्गा शब्द का मतलब है, जो हमारी रक्षा करे। लक्ष्मी का मतलब है, जो हमारे लक्ष्य पूरा करे। वहीं, सरस्वती का मतलब है, जो हमें विद्या यानी ज्ञान दे। जब ये तीन शक्ति हों तो देश की तरक्की होती है। 

द सूत्र the sootr राहुल ने जम्मू में लगाए जय माता दी के नारे