संसद के करीब पहुंचा CJP मार्च, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले
कॉकरोच जनता पार्टी का मार्च संसद भवन के करीब पहुंच गया है। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने संसद के पास आंसू गैस के गोले दागे हैं। इसके साथ ही संसद के सभी गेट्स के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
मेट्रो स्टेशन में घुसे प्रदर्शनकारी
प्रदर्शनकारी राजीव चौक और मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन में भी घुस गए। कई प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग तोड़ते हुए पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने तक पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
अभिजीत दीपके ने खत्म की भूख हड़ताल
इधर, CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके ने अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है। उन्होंने कहा कि अगर सोनम वांगचुक को जल्द जंतर-मंतर नहीं भेजा गया, तो वे संसद मार्च के लिए निकल जाएंगे।
अस्पताल से डिस्चार्ज चाहते हैं वांगचुक
सोनम वांगचुक फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हैं। आज उनकी भूख हड़ताल का 23वां दिन है। वांगचुक ने अस्पताल प्रशासन को पत्र लिखकर कहा है, ‘संसद मार्च में जाना है, मुझे डिस्चार्ज करें।’
जेपी नड्डा से मिलने पहुंचे CJP नेता
वहीं, CJP के प्रवक्ता सौरभ दास और आशुतोष रांका केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मिलने पहुंचे हैं। दोनों की इस मुलाकात को प्रदर्शन के बीच अहम माना जा रहा है।
सुबह लाठीचार्ज का आरोप
इससे पहले सुबह 10 बजे जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों पर पुलिस के लाठीचार्ज की बात सामने आई थी। बता दें किजंतर-मंतर पर बड़ी संख्या में लोग जमा हुए हैं। कुछ देर पहले लोगों ने बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसमें कई लोगों को चोटें आई हैं और कई प्रदर्शनकारियों के सिर भी फूट गए थे।
मार्च में हुई देरी
CJP का संसद मार्च सुबह 9 बजे शुरू होना तय था। लेकिन बैरिकेडिंग की वजह से मार्च शुरू नहीं हो सका। इससे कार्यक्रम में देरी हो गई। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सख्त रुख दिखाया। उन्होंने कहा कि हमें कोई नहीं रोक सकता। दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि मार्च की अनुमति नहीं दी गई है। इसी वजह से बैरिकेडिंग लगाई गई है। दोनों पक्षों के अलग-अलग दावों से स्थिति उलझी हुई है।
किसी तरह की हिंसा नहीं हुई- दिल्ली पुलिस
दिल्ली पुलिस ने कहा है कि जंतर-मंतर पर किसी तरह की हिंसा नहीं हुई है और न ही प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X और मीडिया के कुछ हिस्सों में इस तरह की खबरें चल रही हैं, जो सही नहीं हैं।
दिल्ली पुलिस ने साफ किया है कि मौके पर हालात को पूरी तरह पेशेवर तरीके से संभाला जा रहा है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों और भ्रामक खबरों पर भरोसा न करें। साथ ही जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
जंतर मंतर की और दौड़ लाते दिखे छात्र
छात्र काफी संख्या में जंतर मंतर पर पहुंच रहे है, लगातार आना जारी है।
ये खबरें भी पढ़िए...
Bhopal CJP Protest: 29 जून को सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, इन मांगों पर जोर
जयपुर में CJP के प्रदर्शन में अभिजीत दीपके को थप्पड़ मारे, एक युवक हिरासत में
जयपुर में CJP को मिली परमिशन, आज होगा विरोध-प्रदर्शन, आ सकेंगे 800 लोग
CJP का शिक्षा मंत्री को अल्टीमेटम: इस्तीफा न देने पर फिर आंदोलन की चेतावनी