जम्मू-कश्मीर के बनिहाल में रोकी गई राहुल की यात्रा, कांग्रेस बोली- जब तक सुरक्षा नहीं मिलती, आगे बढ़ना खतरे से खाली नहीं

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
जम्मू-कश्मीर के बनिहाल में रोकी गई राहुल की यात्रा, कांग्रेस बोली- जब तक सुरक्षा नहीं मिलती, आगे बढ़ना खतरे से खाली नहीं

SRINAGAR. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जम्मू कश्मीर के बनिहाल में रोक दी गई है। कांग्रेस का आरोप है कि यात्रा में सुरक्षा नहीं मिल रही। इस वजह से यात्रा को रोकना पड़ा है। कांग्रेस ने कहा कि जब तक हमें सुरक्षा नहीं मिलती, यात्रा का आगे बढ़ना खतरे से खाली नहीं है। राहुल गांधी यात्रा को छोड़कर खन्नाबल (अनंतनाग) रवाना हो गए हैं।





कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा में सुरक्षा में चूक हुई है। हमें सुरक्षा नहीं मिल रही है। ऐसे में हम राहुल गांधी को इस तरह से आगे नहीं जाने दे सकते। अगर राहुल जाना भी चाहते हैं, तब भी हम उन्हें आगे नहीं जाने देंगे। सीनियर सुरक्षा अफसरों को यहां आना चाहिए। पिछले 15 मिनट में सुरक्षा में चूक हुई है। जब तक सुरक्षा नहीं मिलती, तब तक आगे नहीं बढ़ेंगे। 







— Rajani Patil (@rajanipatil_in) January 27, 2023











रामबन से अनंतनाग जानी थी यात्रा, लेकिन रोक दी गई





राहुल गांधी की यात्रा 27 जनवरी को 9 बजे शुरू हुई थी। इसे रामबन से अनंतनाग जानी थी, लेकिन यात्रा को बनिहाल में ही रोक दिया गया। कांग्रेस का कहना है कि जब तक सुरक्षा नहीं मिलेगी, यात्रा आगे नहीं जाएगी। इससे पहले बनिहाल में नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे। 







— ANI (@ANI) January 27, 2023

 





दिल्ली हमारी आवाज दबाती है- उमर अब्दुल्ला





यात्रा में शामिल होने से पहले उन्होंने कहा कि वह यात्रा में इसलिए शामिल हुए, क्योंकि उन्हें देश की छवि की ज्यादा चिंता थी। हम किसी व्यक्ति की छवि के लिए नहीं, बल्कि देश की छवि के लिए इसमें शामिल हुए। दिल्ली (केंद्र सरकार) जम्मू-कश्मीर की आवाज नहीं सुनती। हमारी आवाज दबाई जाती है। राहुल गांधी कश्मीरी पंडित परिवार से आते हैं। हम उनका स्वागत करते हैं। जम्मू-कश्मीर में चुनाव कराइए तो बीजेपी को पता चल जाएगा कि वे यहां पॉपुलर नहीं हैं। लोग उनके साथ नहीं हैं। बीजेपीवाले डरपोक और बुजदिल हैं।



Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा Rahul Stopped Bharat Jodo Yatra BJP Allegation on Bharat Jodo Yatra राहुल की भारत जोड़ो यात्रा रोकी गई बीजेपी का भारत जोड़ो यात्रा पर आरोप Bharat Jodo Yatra Security Lapse भारत जोड़ो यात्रा सुरक्षा में कमी