दिल्ली में अब जूनियर रेसलर्स ने किया प्रदर्शन, साक्षी, बजरंग और विनेश पर लगाया साल बर्बाद कराने का आरोप
Rahul Garhwal | Jan 03, 2024, 24:00 IST
दिल्ली में अब जूनियर रेसलर्स ने किया प्रदर्शन, साक्षी, बजरंग और विनेश पर लगाया साल बर्बाद कराने का आरोप
दिल्ली में जूनियर रेसलर्स ने प्रदर्शन किया। साक्षी, बजरंग और विनेश पर साल बर्बाद कराने का आरोप लगाया।
NEW DELHI. भारतीय कुश्ती संघ के विवाद में एक नया मोड़ आ गया है। 100 से ज्यादा जूनियर रेसलर्स ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया। उन्होंने साक्षी मलिक, बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट पर आरोप लगाए हैं कि उनकी वजह से उनके करियर का 1 साल बर्बाद हो गया। जूनियर रेसलर्स ने कुश्ती संघ को बहाल करने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर अर्जुन अवॉर्ड लौटाने की चेतावनी दी है।
कुश्ती संघ के निलंबन को वापस लेने की मांग
जूनियर रेसलर्स बसों में सवार होकर उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से जंतर-मंतर पर पहुंचे थे। प्रदर्शन के बारे में दिल्ली पुलिस भी नहीं जानती थी। जूनियर पहलवानों ने भारतीय कुश्ती संघ के निलंबन के फैसले को वापस लेने की मांग केंद्र सरकार से की है। ऐसा नहीं हुआ तो वे अपने अर्जुन अवॉर्ड लौटा देंगे।
जनवरी 2023 में विनेश, साक्षी, बजरंग ने शुरू किया था धरना
विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया ने 18 जनवरी 2023 को जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन शुरू किया। कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे। 23 जनवरी को मैरीकॉम की अगुआई में 5 सदस्यीय निगरानी समिति बनाई गई।
बृजभूषण पर 4 मई को दर्ज हुई थी FIR
तीनों पहलवान 25 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए थे और बृजभूषण के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की थी। 3 मई को पहलवानों और दिल्ली पुलिस के बीच झड़प भी हुई थी। प्रदर्शनकारियों को चोट भी लगी थी। 4 मई को बृजभूषण पर FIR दर्ज कर ली गई। 7 जून को अनुराग ठाकुर ने पहलवानों को आश्वासन दिया था कि बृजभूषण के खिलाफ पुलिस जांच करेगी। इसके बाद विरोध रुक गया था।
केंद्र सरकार ने WFI की नई बॉडी को किया सस्पेंड
UWW ने WFI को चुनाव में लगातार देरी होने पर 23 अगस्त को निलंबित कर दिया था। WFI के चुनाव 21 दिसंबर को निर्धारित हुए थे। चुनाव में बृजभूषण के करीबी संजय सिंह नए WFI प्रमुख बन गए। इसके बाद साक्षी मलिक ने कुश्ती से संन्यास ले लिया। बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट ने मेडल-अवॉर्ड लौटा दिए। विवाद के बाद 24 दिसंबर को केंद्र सरकार ने नए अध्यक्ष समेत WFI बॉडी को निलंबित कर दिया।

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA