BJP के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी कंगना, नड्डा के साथ मुलाकात के बाद लिया फैसला, जानिए कौन सी है वो सीट

Jitendra Shrivastava | Dec 19, 2023, 24:00 IST
Share
BJP के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी कंगना, नड्डा के साथ मुलाकात के बाद लिया फैसला, जानिए कौन सी है वो सीट
BJP के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी कंगना, नड्डा के साथ मुलाकात के बाद लिया फैसला, जानिए कौन सी है वो सीट

अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत राजनीति में हाथ आजमाएंगी। वह बीजेपी के टिकट से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी।

MUMBAI. अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत राजनीति में हाथ आजमाएंगी। वह 2024 का लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी। यह जानकारी उनके पिता अमरदीप रनौत ने दी है। उनका कहना है कि कंगना बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ेंगी। वह कहां से चुनाव लड़ेंगी, इसका फैसला पार्टी नेतृत्व को करना है।

कंगना की चुनाव लड़ने की चर्चाओं ने पकड़ा जोर

गौरतलब है कि कंगना ने दो दिन पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनके कुल्लू स्थित घर पर मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद उनके चुनाव लड़ने की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ दिन पहले कंगना के चंडीगढ़ से चुनाव लड़ने की चर्चा शुरू हुई थी। इसमें उन्हें बीजेपी का अगला उम्मीदवार बताया गया था। हालांकि, कंगना ने सोशल मीडिया पर इसे अफवाह बताया था।

इन सीटों में से हो सकती है कंगना की दावेदारी...

मथुरा

उत्तर प्रदेश के मथुरा से भी उनके नाम की चर्चाएं हैं। मथुरा में उनका काफी आना-जाना लगा हुआ है। अभी चंडीगढ़ और मथुरा दोनों जगह से बॉलीवुड स्टार बीजेपी की सांसद हैं। मथुरा से ड्रीम गर्ल नाम से फेमस हेमा मालिनी सांसद हैं।

मंडी

कंगना मूल रूप से हिमाचल के मंडी जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने कल्लू जिले के मनाली में अपना घर बनाया है। ये दोनों जिले मंडी संसदीय क्षेत्र में आते हैं। इसलिए कंगना के मंडी सीट से चुनाव लड़ने की चर्चाएं हैं।

चंडीगढ़

चंडीगढ़ में दो बार की सांसद किरण खेर के खिलाफ विपक्ष का आरोप है कि वह चंडीगढ़ से ज्यादा मुंबई में रहती हैं। जीतने के बाद यहां जनता की समस्या सुनने के लिए यहां नहीं होती हैं। वहीं कंगना का नाम आने की दो मुख्य वजह हैं।

पहली- उन्होंने अपनी कॉलेज की पढ़ाई चंडीगढ़ से ही की है।

दूसरी- चंडीगढ़ के काफी मतदाता हिमाचल से संबंध रखते हैं। सूत्रों के मुताबिक कंगना ने चंडीगढ़ के एक VIP सेक्टर में हाल ही में कोठी भी खरीदी है।

उपचुनाव लड़ने की भी थी तैयारी

2021 में भी कंगना को मंडी सीट से उपचुनाव लड़ाने की चर्चाएं शुरू हुई थी। मगर तब पार्टी ने सैनिक परिवारों का वोट भुनाने की मंशा से मंडी से ब्रिगेडियर खुशहाल सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया था। राज्य में बीजेपी की सरकार होने के बावजूद खुशहाल सिंह चुनाव हार गए थे और छह बार के CM दिवंगत वीरभद्र सिंह के नाम की लहर में उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचीं थी।

Tags:
  • Lok Sabha elections
  • लोकसभा चुनाव
  • Kangana will contest Lok Sabha elections from BJP
  • decision taken after meeting Nadda
  • from which seat Kangana will contest elections
  • BJP से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी कंगना
  • नड्डा से मुलाकात के बाद लिया फैसला
  • कौन सी सीट से चुनाव लड़ेंगी कंगना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती