सिब्बल का गिरिराज के बयान पर निशाना- क्या मोदी-शाह भी गोडसे को सपूत मानते हैं? अगर नहीं तो बेबुनियाद बताएं, पर वो करेंगे नहीं

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
सिब्बल का गिरिराज के बयान पर निशाना- क्या मोदी-शाह भी गोडसे को सपूत मानते हैं? अगर नहीं तो बेबुनियाद बताएं, पर वो करेंगे नहीं

NEW DELHI. देश में एक बार फिर महात्मा गांधी को गोली मारने वाले नाथूराम गोडसे पर विवाद हो गया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने छत्तीसगढ़ दौरे में गोडसे को सपूत बता डाला। अब सपा से राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने इस बयान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर निशाना साधा। सिब्बल ने कहा कि पीएम और गृह मंत्री बयान को बेबुनियाद बताएं, लेकिन वे ऐसा करेंगे नहीं।



कपिल सिब्बल ये बोले



गिरिराज सिंह के बयान पर कपिल सिब्बल ने कहा- इसका मतलब ये हुआ कि जो भी यहां (भारत में) कत्ल करता है, वो सपूत हुआ। पूत यानी पुत्र और सपूत यानी अच्छा पुत्र। तो क्या गिरिराज सिंह जी के हिसाब से गोडसे अच्छे पुत्र थे? क्या आप जानते हैं कि संविधान की एक कैबिनेट रिस्पॉसिबिलिटी होती है। इसका मतलब ये हुआ कि गिरिराज जी (गोडसे वाला बयान) सरकार के लिए बोल रहे हैं। तो क्या मोदी जी और अमित शाह भी यही बात (गोडसे सपूत बयान) मानते हैं। अगर ऐसा नहीं है तो मोदी-शाह को इसे बेबुनियाद बताना चाहिए। लेकिन मुझे शक है कि ऐसा नहीं होगा। क्योंकि बीजेपी की मंशा अलग है। आजादी की लड़ाई में बीजेपी नहीं थी। बीजेपी उस समय थी ही नहीं, केवल आरएसएस ही था। बीजेपी की वही मंशा है, आरएसएस की मंशा है। जो आरएसएस गांधीजी के साथ नहीं चले, जो आरएसएस जिन्होंने अंग्रेजों के साथ समझौता किया, वो आरएसएस गांधीजी को कैसे मान सकता है। इसकी सोच गांधीजी के आचरण के खिलाफ है।



सिब्बल ने ये भी कहा- एक बात साफ है, जो भी पार्टियां विपक्ष में हैं, वो मिलकर 2024 का चुनाव लड़ेंगी और मौजूदा मोदी सरकार को हटाएंगे। मुझे उम्मीद है कि सभी विपक्षी पार्टियां एकसाथ आएंगी।   




— ANI (@ANI) June 10, 2023



ट्वीट में भी साधा निशाना



सिब्बल ने ट्वीट किया- गिरिराज सिंह ने गोडसे को भारत का सपूत बताया। एक हत्यारा, जो भारत में पैदा हुआ, लेकिन वो मुगलों जैसा नहीं है। हत्यारे को उसकी मातृभूमि के मुताबिक नहीं पहचाना जाना चाहिए। उम्मीद है कि पीएम और अमित शाह इसकी निंदा करेंगे।




— Kapil Sibal (@KapilSibal) June 10, 2023



छत्तीसगढ़ दौरे पर गिरिराज सिंह ने ये दिया बयान




— TheSootr (@TheSootr) <a href="https://twitter.com/TheSootr/status/1667419819325489153…</p>


Controversy again on Nathuram Godse Giriraj Singh called Godse his son Kapil Sibal targets Modi-Shah over Godse Godse Controversy News नाथूराम गोडसे पर फिर विवाद गिरिराज सिंह ने गोडसे को सपूत बताया कपिल सिब्बल का गोडसे को लेकर मोदी-शाह पर निशाना गोडसे विवाद न्यूज