कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे, बोले- मंदिर, हिंदुत्व और भगवान बीजेपी की पर्सनल प्रॉपर्टी नहीं

author-image
Puneet Pandey
एडिट
New Update
कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे, बोले- मंदिर, हिंदुत्व और भगवान बीजेपी की पर्सनल प्रॉपर्टी नहीं

UJJAIN. कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार रविवार तड़के महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए आए। वे भस्म आरती में शामिल हुए। शिवकुमार दो दिन के मध्यप्रदेश दौरे पर हैं। इस बीच वे शनिवार रात उज्जैन पहुंच गए थे। वे रात में ही महाकाल मंदिर और काल भैरव मंदिर भी गए थे। इसके बाद रविवार तड़के भस्म आरती में शामिल हुए। उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर ध्यान भी किया। उनके साथ विधायक महेश परमार, जीतू पटवारी, शोभा ओझा भी मौजूद थे।



मंदिर बीजेपी की प्रॉपर्टी नहीं



शिवकुमार भगवान महाकाल और काल भैरव के भक्त हैं। उन्होंने बताया कि खराब समय चल रहा था, तब भी वे महाकाल के दर्शन के लिए तीन बार उज्जैन आए थे। उन्होंने यहां कहा कि हिंदुत्व, मंदिर और भगवान बीजेपी की पर्सनल प्रॉपर्टी नहीं हैं। 



महाकाल ने सेवा का अवसर दिया



शिवकुमार ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार को लोगों की सेवा का आर्शीवाद मिला है। भगवान महाकाल ने हमें सरकार के रूप में लोगों की सेवा का मौका दिया है। वे यहां चुनाव से पहले भी आए थे। उन्होंने कहा कि वे भगवान से प्रार्थना करने आए हैं कि उन्हें और कर्नाटक व भारत को समृद्धि देना। उन्होंने बताय कि वे आज (रविवार) से कर्नाटक में महिलाओं के लिए बसों का किराया फ्री कर रहे हैं।



पीतांबरा पीठ भी पहुंचे थे



डीके शिवकुमार ने शनिवार को दतिया में श्री पीतांबरा पीठ के दर्शन भी किए। यहां उन्होंने कहा कि कर्नाटक चुनाव की जीत ने सभी को‎ हिम्मत दी है। मध्यप्रदेश में उनकी‎ भूमिका क्या होगी, इसका फैसला राष्ट्रीय नेतृत्व ही‎ करेगा। वे शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे प्राइवेट प्लेन से दतिया पहुंचे थे और शाम 5:30 बजे के करीब वे मंदिर से वापस गए। 



मप्र की राजनीति पर बोले



इंदौर में पहुंचकर शनिवार को उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में लोग पूरी तरह से बदलाव का मन बना चुके हैं। मैं भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भी मप्र आए थे, तब यहां का माहौल देखा था। जनता पूरी तरह से कांग्रेस के पक्ष में है। 



वीडियो देखें-



DK shivkumar, mahakal mandir, congress, डीके शिवकुमार, महाकाल मंदिर, कांग्रेस


कांग्रेस CONGRESS महाकाल मंदिर डीके शिवकुमार mahakal mandir DK shivkumar
Advertisment