BHOPAL. कर्नाटक चुनाव की वोटिंग हो चुकी है। 13 मई को पता लग जाएगा कि कर्नाटक में किसकी सरकार बन रही है। इस बीच, सटोरियों का बाजार भी गर्म है। देश के 6 प्रमुख सट्टा बाजार कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनवा रहे हैं। सभी सट्टा बाजार ने कांग्रेस को 120 से ज्यादा सीटें दी हैं और जेडीएस को किंगमेकर बताया है। उधर, 10 मई को वोटिंग के बाद एग्जिट पोल्स में 10 में से 4 में कांग्रेस, एक में बीजेपी की सरकार बनने का दावा किया गया है। 5 पोल्स में हंग असेंबली यानी किसी को भी बहुमत नहीं मिलने की बात कही गई है। कर्नाटक विधानसभा में 224 सीटें हैं। सरकार बनाने के लिए 113 सीटें चाहिए।
किस सट्टा बाजार की क्या आकलन?
1. फलोदी सट्टा बाजार
बीजेपी- 55 सीट
जेडीएस- 30 सीट
2. पालनपुर सट्टा बाजार
बीजेपी- 57 सीट
जेडीएस- 24 सीट
3. करनाल सट्टा बाजार
बीजेपी- 69 सीट
जेडीएस- 24
4. बोहरी सट्टा बाजार
बीजेपी- 48 सीट
जेडीएस- 22 सीट
5. बेलगाम सट्टा बाजार
बीजेपी- 56 सीट
जेडीएस- 30 सीट
6. कोलकाता सट्टा बाजार
बीजेपी- 56 सीट
जेडीएस- 34 सीट
एग्जिट पोल्स में क्या निकला?
बीजेपी |
कांग्रेस |
जेडीएस |
इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया |
71 |
131 |
22 |
न्यूज 24- टुडेज चाणक्य |
92 |
120 |
12 |
टाइम्स नाउ-ईटीजी |
85 |
113 |
23 |
न्यूज नेशन-सीजीएस |
114 |
86 |
21 |
जी न्यूज-मैट्रिज |
86 |
110 |
28 |
एशिया नेट-जन की बात |
105 |
98 |
19 |
एबीपी-सी वोटर्स |
90 |
106 |
25 |
टीवी9-पोल स्टार्ट |
93 |
101 |
23 |
रिपब्लिक-पी मार्क |
92 |
101 |
28 |
इंडिया टीवी-सीएनएक्स |
85 |
115 |
22 |
2018 में एग्जिट पोल सही साबित हुए
2018 में 6 बड़े एग्जिट पोल में से 4 में बीजेपी को सबसे बड़ी पार्टी बताया गया था। ये सही रहा। बीजेपी 224 में से 104 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी। पर कांग्रेस और जेडीएस ने मिलकर सरकार बनाई। उठापटक जारी रही। 5 साल में कर्नाटक ने 2 सरकारें और 3 मुख्यमंत्री देखे।