मोदी बेंगलुरु में भारत ऊर्जा सप्ताह में शामिल हुए, सोलर कुकिंग सिस्टम का अनावरण, एथेनॉल युक्त पेट्रोल E20 भी लॉन्च करेंगे

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
मोदी बेंगलुरु में भारत ऊर्जा सप्ताह में शामिल हुए, सोलर कुकिंग सिस्टम का अनावरण, एथेनॉल युक्त पेट्रोल E20 भी लॉन्च करेंगे

Bangaluru. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 फरवरी को बेंगलुरु में भारत ऊर्जा सप्ताह 2023 (IEW) में शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने इंडियन ऑयल द्वारा विकसित सोलर कुकिंग सिस्टम के ट्विन-कुकटॉप मॉडल का अनावरण किया। मोदी ने कहा कि बेंगलुरु टेक्नोलॉजी, टैलेंट और इनोवेशन की एनर्जी से भरा एक शहर है। मेरी तरह आप भी यहां के युवा ऊर्जा को अनुभव कर रहे होंगे। ये भारत की जी-20 प्रेसिडेंसी कैलेंडर का पहला बड़ा एनर्जी इवेंट है। देश में ऊर्जा की जरूरत लगातार बढ़ती जा रही है। लोगों की जरूरत पूरी करने के लिए हमारी सरकार हर मोर्चे पर तैयार है। कार्यक्रम में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी, राज्यपाल थावरचंद गहलोत और सीएम बसवराज बोम्मई भी मौजूद रहे।



मोदी ई-20 लॉन्च करेंगे



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 फरवरी को ही बेंगलुरु में ईंधन ई-20 को लॉन्च करेंगे। इसमें 20 फीसदी एथेनॉल युक्त पेट्रोल रहेगा। साथ ही मोदी सौर और पारंपरिक ऊर्जा से चलने वाली खाना पकाने की प्रणाली का अनावरण करेंगे और भारत ऊर्जा सप्ताह (India Energy Week) का उद्घाटन करेंगे। एक महीने के भीतर मोदी की कर्नाटक की यह तीसरी यात्रा होगी। कुछ महीनों बाद राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं।



भारत ऊर्जा सप्ताह (IEW) 2023 छह से आठ फरवरी तक होना है, जिसका उद्देश्य ऊर्जा परिवर्तन के केंद्र के रूप में भारत की बढ़ती ताकत को प्रदर्शित करना है। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक और गैर पारंपरिक ऊर्जा उद्योग, सरकार के प्रतिनिधि और विशेषज्ञ एक मंच पर आएंगे और ऊर्जा परिवर्तन के समक्ष चुनौतियों और अवसरों पर चर्चा करेंगे।



दो साल पहले हासिल किया टारगेट



प्रधानमंत्री मोदी 20% एथनॉल के साथ मिश्रित पेट्रोल भी लॉन्च करेंगे। इसके बाद 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 84 खुदरा पेट्रोल पंपों पर E20 ईंधन की बिक्री शुरू हो जाएगी। E20 पेट्रोल के साथ 20% एथनॉल का मिश्रण है। सरकार का लक्ष्य 2025 तक एथनॉल के पूर्ण 20% सम्मिश्रण को प्राप्त करना है। इस उद्देश्य को हासिल करने के लिए तेल विपणन कंपनियां 2G-3G एथेनॉल संयंत्र स्थापित कर रही हैं। भारत ने 2025 तक पेट्रोल में 20 फीसदी एथनॉल मिलाने का लक्ष्य रखा था, लेकिन उसे दो साल पहले ही हासिल कर लिया। पीएम ग्रीन मोबिलिटी रैली को भी हरी झंडी दिखाएंगे, इसमें स्वच्छ ईंधन के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए स्वच्छ ईंधन से चलने वाले वाहन शामिल होंगे।



हेलिकॉप्टर फैक्ट्री देश को सौंपेंगे 



प्रधानमंत्री कर्नाटक के ही तुमकुरु में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के हेलिकॉप्टर फैक्ट्री को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस फैक्टरी की आधारशिला भी उन्होंने ही 2016 में रखी थी। यह समर्पित ग्रीनफील्ड हेलिकॉप्टर फैक्टरी है। यह एशिया की सबसे बड़ी हेलिकॉप्टर फैक्ट्री भी है, जिससे हाल के हेलिकॉप्टर निर्माण क्षमता को मजबूती मिलेगी।


इंडिया एनर्जी वीक मोदी उद्घाटन क्या है ईंधन ई-20 कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 बेंगलुरु इंडिया एनर्जी वीक Karnataka Assembly Election 2023 what is Fuel E-20 Modi Inagurates India Energy Week India Energy Week 2023 in Bangaluru