कर्नाटक में श्रीराम सेना चीफ प्रमोद मुतालिक का ऐलान- मुस्लिम लड़कियों को फंसाओ, नौकरी और सुरक्षा हम देंगे

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
कर्नाटक में श्रीराम सेना चीफ प्रमोद मुतालिक का ऐलान- मुस्लिम लड़कियों को फंसाओ, नौकरी और सुरक्षा हम देंगे

BANGALURU. श्रीराम सेना के प्रमुख प्रमोद मुतालिक ने लव जिहाद का मुकाबला करने के लिए मुस्लिम लड़कियों को फंसाने के लिए युवाओं को खुला न्योता दिया है। 

कर्नाटक के बागलकोट कोट में एक कार्यक्रम के दौरान प्रमोद मुतालिक ने कहा, 'स्थिति आज भी जस की तस बनी हुई है, लव जिहाद में हमारी लड़कियों का शोषण होता है। देश भर में हजारों लड़कियों को प्यार के नाम पर ठगा जाता है। हमें उन्हें आगाह करना चाहिए, मैं नहीं लेकिन हम लोग भी लड़कियों को रिझाने के बारे में जानते हैं। मैं  युवाओं को कहना चाहता हूं कि अगर हम एक हिंदू लड़की को खो देते हैं तो हमें दस मुस्लिम लड़कियों को फंसाना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो श्रीराम सेना आपकी जिम्मेदारी लेगी और हर तरह की सुरक्षा और रोजगार मुहैया कराएगी।



विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं प्रमोद मुतालिक



श्रीराम सेना के प्रमुख प्रमोद मुतालिक अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं। पिछले साल उन्होंने कहा था कि अगर किसी ने वीर सावरकर के पोस्टर छुए तो उसके हाथ काट दिए जाएंगे। उन्होंने यह धमकी कांग्रेस और मुस्लिमों को दी थी। असल में दरअसल गणेश चतुर्थी के मौके पर वीर सावरकर के पोस्टर को लेकर कर्नाटक में विवाद हुआ था। तब मुतालिक ने कहा था कि सावरकर मुस्लिमों के खिलाफ नहीं लड़े थे। वह स्वतंत्रता सेनानी थे और अंग्रेजों के खिलाफ लड़े थे। अगर मुस्लिम या फिर कांग्रेस में से किसी ने उनके पोस्टर को छुआ, तो उनके हाथ काट दिए जाएंगे।  



खबर अपडेट हो रही है...


Karnataka Shriram Sena Chief Pramod Muthalik Pramod Muthalik Trap Muslim Girls Pramod Muthalik Controversy Love Jihad Alligation कर्नाटक श्रीराम सेना प्रमुख प्रमोद मुतालिक प्रमोद मुतालिक मुस्लिम लड़कियों को फंसाओ प्रमोद मुतालिक विवाद लव जिहाद आरोप
Advertisment