प्रेग्नेंसी में कैसे करें करवा चौथ का व्रत, किन बातों का रखें ख्याल

Dolly patil | Oct 19, 2024, 13:53 IST
Share
महिलाएं ध्यान दें
महिलाएं ध्यान दें

करवा चौथ का व्रत बिना पानी के किया जाता है, इसलिए ये व्रत प्रेगनेंसी में करना बहुत मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं कि गर्भवती महिलाओं को इस दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

करवा चौथ का व्रत इस साल 20 अक्टूबर 2024 यानी आज के दिन रखा जाएगा। ये व्रत सुहागन स्त्रियां अपने पति की लंबी उम्र के लिए करती हैं। करवा चौथ का व्रत स्त्रियों के द्वारा निर्जला रहकर किया जाता है। इस दिन सरगी करने के बाद पूरे दिन भूखे, प्यासे रहकर करना होता है और शाम के समय में चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही इस व्रत का पारण करना चाहिए।

प्रेग्नेंसी में व्रत मुश्किल

करवा चौथ का व्रत बिना पानी के किया जाता है, इसलिए ये व्रत प्रेगनेंसी में करना बहुत मुश्किल हो जाता है। ऐसे में प्रेगनेंसी में करवा चौथ व्रत रखते समय बहुत सारी बातों का ख्याल रखना होता है।

प्रेग्नेंसी में व्रत कैसे करें

करवा चौथ के दिन गर्भवती महिलाओं को नारियल पानी का सेवन जरूर करना चाहिए। इस दिन प्रेग्नेंट महिलाओं को निर्जला व्रत नहीं रखना चाहिए। इसके साथ ही समय-समय पर पानी पीते रहना चाहिए। दिनभर नारियल पानी पीने से प्रेग्नेंट महिलाओं को एनर्जी मिलती रहती है।करवा चौथ के दिन पूजा के बाद गर्भवती महिलाओं को पूरी तरह से आराम करना चाहिए। इस दिन सुबह जल्दी उठना पड़ता है, इसलिए सुबह सरगी के बाद ज्यादा से ज्यादा देर तक आराम करना चाहिए।

दूध का सेवन करें

गर्भवती महिलाओं को सुबह सरगी में ऐसी चीज का सेवन करना चाहिए, जिससे पूरे दिन उनकी शरीर में ताकत बनी रहे। सरगी में चाय या कॉफी का सेवन ना करें। इस दिन आप सरगी के समय में दूध का सेवन करें। आपको बता दें किव्रत के दिन पारण के समय में खाने में ऑइल फ्राइड खाना नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से आपको गैस की समस्या हो सकती है। जब भी व्रत खोलें पानी पी कर ही खोलें और खाने में किसी हल्के चीज का सेवन ही करें।

डॉक्टर की सलाह लें

करवा चौथ का व्रत रखने के लिए गर्भवती महिलाओं को डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। डॉक्टर की सलाह के बाद ही इस व्रत को करना चाहिए। यदि आपकी प्रेग्नेंसी में कॉम्प्लिकेशन हैं तो इस व्रत को करने से बचना चाहिए।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Karva Chauth
  • करवा चौथ
  • करवा चौथ की कथा
  • प्रेग्नेंसी में कैसे करें करवा चौथ का व्रत
  • करवा चौथ व्रत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि