करवा चौथ 2024 : कब निकलेगा चांद, देखिए आपके शहर का समय
Ravi Singh | Oct 19, 2024, 20:11 IST
karva chauth
करवा चौथ के चांद का इंतजार शाम ढलते ही शुरू हो जाएगा। सोशल मीडिया पर चांद निकलने का समय बताया जा रहा है लेकिन जरूरी नहीं कि यह आपके शहर का समय ही हो। चलिए आपको बताते हैं कि करवा चौथ के दिन आपके शहर में चांद कब निकलेगा...
Karwa Chauth Chand : सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य के लिए करवा चौथ का व्रत रखेंगी। इस दिन महिलाएं पूरे दिन बिना अन्न-जल के निर्जला व्रत रखती हैं। माना जाता है कि जो महिलाएं सच्चे मन से का व्रत रखती हैं उनके पति के जीवन पर मंडरा रहा हर संकट दूर हो जाता है। पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए यह व्रत रखा जाता है। चांद के दर्शन किए बिना करवा चौथ का व्रत पूरा नहीं माना जाता है। इस दिन पूजा के बाद शाम के समय चंद्र देव को अर्घ्य देकर छलनी से देखा जाता है। इसके बाद पति के हाथ से पानी पीकर करवा चौथ का व्रत तोड़ा जाता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि करवा चौथ के दिन आपके शहर में चांद कब निकलेगा...
Karwa Chauth के चांद का इंतजार शाम ढलते ही शुरू हो जाएगा। सोशल मीडिया पर चांद निकलने का समय बताया जा रहा है लेकिन जरूरी नहीं कि यह आपके शहर का समय ही हो। इसके लिए राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने जानकारी दी कि आपके शहर में करवा चौथ का चांद कब निकलेगा।
करवा चौथ पर इस तरह रहें फुल एनर्जेटिक, खाएं ये चीजें
इस दिन मनाया जाएगा करवा चौथ, जानें चंद्रोदय का समय
सारिका ने बताया कि यह देश के पूर्वी राज्यों में सबसे पहले दिखेगा। पश्चिमी शहरों में करीब 2 घंटे बाद उदय होगा। अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में यह शाम 6:50 बजे उदय होना शुरू होगा। जबकि पश्चिम में सोमनाथ में चांद देखने के लिए रात 8:43 बजे तक इंतजार करना होगा। इसी तरह मध्य प्रदेश के सिंगरौली में यह शाम 7:44 बजे उदय होगा। पश्चिम में नीमच में इसके दर्शन रात 8:17 बजे शुरू होंगे।
प्रेग्नेंसी में कैसे करें करवा चौथ का व्रत, किन बातों का रखें ख्याल
सारिका का कहना है कि पंचांग कैलेंडर में किसी खास शहर के लिए चंद्रोदय का समय होता है। लेकिन आपके शहर के लिए यह अलग हो सकता है। चंद्रोदय और अपने आंगन से चांद देखना दो अलग-अलग स्थितियां हैं। किसी शहर के लिए चंद्रोदय का जो समय बताया गया है, वह तब है जब चांद क्षितिज से ऊपर उठना शुरू होता है। करीब 15 मिनट बाद वह उस ऊंचाई पर पहुंच जाता है जब आप उसे देख पाते हैं।
सोशल मीडिया के समय पर न दें ध्यान
करवा चौथ पर इस तरह रहें फुल एनर्जेटिक, खाएं ये चीजें
इस दिन मनाया जाएगा करवा चौथ, जानें चंद्रोदय का समय
पूर्वी राज्यों में सबसे पहले दिखेगा चांद
प्रेग्नेंसी में कैसे करें करवा चौथ का व्रत, किन बातों का रखें ख्याल
चंद्रोदय और अपने आंगन से चांद देखना अलग-अलग बातें
आपके शहर में कब निकलेगा चांद
| स्थान | चंद्रोदय का समय ( रात्रि) |
| नर्मदापुरम | 08 बजकर 08 मिनिट |
| इटारसी | 08 बजकर 09 मिनिट |
| भोपाल | 08 बजकर 08 मिनिट |
| सीहोर | 08 बजकर 09 मिनिट |
| रायसेन | 08 बजकर 06 मिनिट |
| उज्जैन | 08 बजकर 15 मिनिट |
| देवास | 08 बजकर 15 मिनिट |
| इंदौर | 08 बजकर 16 मिनिट |
| बड़वानी | 08 बजकर 21 मिनिट |
| खरगौन | 08 बजकर 21 मिनिट |
| झाबुआ | 08 बजकर 21 मिनिट |
| जबलपुर | 07 बजकर 58 मिनिट |
| छिंदवाड़ा | 08 बजकर 04 मिनिट |
| जयपुर | 08 बजकर 05 मिनिट |
| बांसवाड़ा | 08 बजकर 19 मिनिट |
| जोधपुर | 08 बजकर 18 मिनिट |
| अंबिकापुर | 07 बजकर 44 मिनिट |
| नईदिल्ली | 07 बजकर 54 मिनिट |
| मुम्बई | 08 बजकर 37 मिनिट |
| कोलकाता | 07 बजकर 24 मिनिट |
| अमृतसर | 07 बजकर 55 मिनिट |
| गुड़गांव | 07 बजकर 55 मिनिट |
| पटना | 07 बजकर 30 मिनिट |
इस खबर से संबंधित सामान्य सवाल...
- Karwa Chauth का व्रत क्या है और इसका महत्व क्या है?
Karwa Chauth का व्रत सुहागिन महिलाओं द्वारा अपने पतियों की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए रखा जाता है। यह दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और चाँद के दर्शन के बाद ही अपना व्रत तोड़ती हैं। - चांद देखने का सही समय कैसे जाना जाए?
चांद देखने का सही समय आपके शहर के अनुसार बदलता है। सोशल मीडिया पर दिए गए समय पर ध्यान न देकर स्थानीय जानकारी पर भरोसा करना बेहतर है। चंद्रोदय का समय पंचांग के अनुसार होता है, लेकिन इसे देखने का समय अलग हो सकता है। - चांद का उदय विभिन्न शहरों में कब होगा?
चांद का उदय पूर्वी राज्यों में सबसे पहले होगा। उदाहरण के लिए, ईटानगर में यह 6:50 बजे, भोपाल में 8:08 बजे और मुंबई में 8:37 बजे दिखाई देगा। - चंद्रोदय और अपने आंगन से चांद देखने में क्या अंतर है?
चंद्रोदय का समय वह समय है जब चांद क्षितिज से ऊपर उठने लगता है। लेकिन आपको उसे देखने के लिए 15 मिनट का और इंतजार करना पड़ सकता है जब वह सही ऊंचाई पर पहुँच जाता है। - क्या करवा चौथ के व्रत का कोई विशेष तरीका है?
हां, करवा चौथ के व्रत में महिलाएं पूजा करने के बाद चांद को अर्घ्य देकर छलनी से देखती हैं। इसके बाद पति के हाथ से पानी पीकर व्रत तोड़ा जाता है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA