कजाकिस्तान में आग का गोला बना प्लेन, 42 लोगों की मौत की आशंका
Vikram Jain | Dec 25, 2024, 16:34 IST
कजाकिस्तान यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त। Photograph: (BHOPAL)
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विमान में 100 से ज्यादा यात्री सवार थे। प्लेन में 5 क्रू मेंबर्स थे। हादसे के बाद 25 से ज्यादा यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया है। घायल 22 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
Kazakhstan Plane Crash : कजाकिस्तान के अक्ताऊ के पास बुधवार को एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में 42 यात्रियों की मौत की आशंका जताई जा रही है। विमान अजरबैजान से रूस के चेचन्या की राजधानी ग्रोज्नी के लिए निकला था। लेकिन उसे अक्ताऊ से 3 किलोमीटर दूर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। प्लेन के क्रैश होने का एक खौफनाक वीडियो भी सामने आया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विमान में 100 से ज्यादा यात्री सवार थे। प्लेन में 5 क्रू मेंबर्स थे। हादसे के बाद 25 यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया है। घायल 22 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसे को लेकर कजाकिस्तान आपातकालीन मंत्रालय ने बयान जारी कर बताया कि एयरलाइंस हादसे में 42 यात्रियों की मौत की आशंका है। विमान में अजरबैजान के 37 यात्री, रूस के 16 यात्री, कजाकिस्तान के 6 यात्री और किर्गिस्तान के 3 यात्री सवार हुए थे।
यह विमान अजरबैजान एयरलाइन्स का एम्ब्रेयर 190 मॉडल था और यह रूस के चेचन्या प्रांत की राजधानी ग्रोज्नी जा रहा था। हालांकि, घने कोहरे के कारण फ्लाइट का रूट बदल दिया गया था। विमान ने एयरपोर्ट के आसपास कई चक्कर लगाए और पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति भी मांगी थी। बावजूद इसके, विमान को एयरपोर्ट के पास समुद्र तट पर इमरजेंसी लैंडिंग करने के दौरान दुर्घटना का सामना करना पड़ा।
प्लेन के क्रैश होने का वीडियो भी सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में विमान के क्रैश होने के बाद उसमें आग लगते हुए देखा जा सकता है। उड़ान भरने के कुछ समय बाद अचानक विमान तेजी से जमीन की तरफ आ रहा है। जमीन पर गिरते ही प्लेन क्रैश हो जाता है। वीडियो में तेज धमाके की आवाज भी सुनी जा सकती है। धमाके के बाद आग लगती है।
विमान हादसे के बाद बचाव कार्य का भी वीडियो सामने आया है। इसमें प्लेन का पिछला हिस्सा दिख रहा है, जबकि आगे का हिस्सा छतिग्रस्त हो चुका है। दुर्घटनाग्रस्त विमान से बचाव कार्य जारी है और बचाव दल के जवान यात्रियों को निकालते भी दिख रहे हैं। फिलहाल इस दुर्घटना से संबंधित जांच शुरू कर दी गई है, और राहत व बचाव कार्य जारी है।
कजाकिस्तान के इमरजेंसी मंत्रालय ने राहत और बचाव कार्य में तेजी लाते हुए दुर्घटना स्थल पर कुल 52 रेस्क्यू टीमें और 11 रेस्क्यू उपकरण भेजे हैं। ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्री ने कहा है कि वे इस दुर्घटना की विशेष जांच कराएंगे, ताकि घटना के वास्तविक कारण का पता चल सके। हालांकि, प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार, क्रैश का कारण तकनीकी समस्या भी हो सकती है। वहीं, रूसी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का एक कारण पक्षियों के झुंड से टकराना बताया जा रहा है।
विमान में सवार थे 100 से ज्यादा यात्री
कोहरे के कारण बदला था फ्लाइट का रूट
प्लेन के क्रैश होने का वीडियो वायरल
प्लेन का पिछला हिस्सा बचा
मौके पर भेजी गई 52 रेस्क्यू टीमें
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari