केदारनाथ में बारिश-बर्फबारी का दौर जारी, प्रशासन की अपील यात्री फिलहाल एक सप्ताह तक टाले यात्रा, जानिए फिर कैसे कर सकेंगे यात्रा 

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
केदारनाथ में बारिश-बर्फबारी का दौर जारी, प्रशासन की अपील यात्री फिलहाल एक सप्ताह तक टाले यात्रा, जानिए फिर कैसे कर सकेंगे यात्रा 

DEHRADUN. केदारनाथ में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। इस कारण प्रशासन ने निर्णय लिया है कि अब सोनप्रयाग से श्रद्धालुओं को पैदल मार्ग से केदारनाथ के लिए रवाना नहीं किया जाएगा। जबकि गौरीकुंड से श्रद्धालुओं को आगे नहीं जाने दिया जाएगा। प्रशासन अब यात्रियों से अपील कर रहा है कि यात्री एक सप्ताह तक अपनी यात्रा को टाल सकते हैं। जिन यात्रियों ने अपने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाए हैं, यदि वह अपनी यात्रा टालते है तो उन्हें ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी जाएगी। यात्रियों को दर्शन करने में सुविधा हो और लाइन कम लगे, इसके लिए अब धाम में स्लॉट सिस्टम लागू किया जाएगा। 




— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) April 27, 2023



अधिक यात्रियों के पहुंचने से भी अव्यवस्थाएं फैली



केदारनाथ धाम में दोपहर बाद लगातार मौसम खराब हो रहा है। यहां हर रोज हो रही बर्फबारी के कारण काफी परेशानियां हो रही हैं। कपाट खुलने के दिन से अधिक यात्रियों के पहुंचने से काफी अव्यवस्थाएं फैल गई है।  वर्तमान समय में धाम में मुश्किल से पांच से सात हजार लोगों के रहने और खाने की व्यवस्था है, जबकि यात्री इससे अधिक पहुंच रहे हैं। कई बार यात्री दर्शन करने के बाद भी वहीं रूक रहे हैं। अगले एक सप्ताह तक केदारनाथ धाम में मौसम खराब रहने की संभावनाएं हैं। 



ये खबर भी पढ़ें...






गौरीकुंड बैरियर से आगे यात्रियों को नहीं जाने दिया जाएगा 



यात्रा पर नियंत्रण के लिए सुबह साढ़े दस बजे सोनप्रयाग बैरियर तो दोपहर एक बजे गौरीकुंड बैरियर को बंद किया जा रहा है। यात्रियों को सीमित संख्या में केदारनाथ भेजा जा रहा है। प्रशासन ने कहा कि मौसम को देखते हुए दोपहर एक बजे के बाद गौरीकुंड बैरियर से आगे यात्रियों को नहीं जाने दिया जा रहा है। 



यमुनोत्री में बर्फबारी, गंगोत्री में बारिश



यमुनोत्री में फिर से बर्फबारी हुई। जबकि, गंगोत्री धाम में जमकर बारिश हुई। आसपास की चोटियों पर ताजा बर्फ भी गिरी है। देर रात तक यहां बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। धामों में बारिश का दौर जारी होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।



अंधड़ और ओलावृष्टि की चेतावनी



मौसम विभाग ने उत्तराखंड में बारिश, आकाशीय बिजली, अंधड़ और ओलावृष्टि को लेकर चेतावनी जारी की है। 28 और 29 अप्रैल के लिए जहां येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 30 अप्रैल और एक मई को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए एडवाइजरी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, 40 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। ओलावृष्टि से खेती को नुकसान की आशंका जताई है। खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।


केदारनाथ में बारिश-बर्फबारी केदारनाथ धाम travel postponed for a week appeal of administration rain-snowfall in Kedarnath Kedarnath Dham एक सप्ताह तक टाले यात्रा प्रशासन की अपील