चुनाव से पहले केजरीवाल का ऐलान, 60+ के बुजुर्गों का होगा फ्री इलाज
Sandeep Kumar | Dec 18, 2024, 21:04 IST
kejriwal announces
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुजुर्गों के लिए बड़ी योजना का ऐलान किया है। इस योजना के तहत 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों का इलाज फ्री किया जाएगा
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुजुर्गों के लिए एक और बड़ी योजना का ऐलान किया है। संजीवनी योजना के तहत 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों का इलाज अब बिल्कुल फ्री होगा। यह स्कीम सभी वर्गों के बुजुर्गों के लिए उपलब्ध होगी, चाहे वह किसी भी वर्ग से हों। केजरीवाल ने इससे पहले महिलाओं के लिए 1000 प्रति माह पेंशन, ऑटो चालकों के लिए बीमा योजना और बुजुर्गों के लिए 2500 पेंशन स्कीम की घोषणा की थी।
संजीवनी योजना के तहत दिल्ली सरकार ने 60 साल और उससे ऊपर के बुजुर्गों के लिए फ्री इलाज का ऐलान किया है। इस योजना के तहत किसी भी सरकारी या पंजीकृत अस्पताल में बुजुर्गों का मुफ्त इलाज किया जाएगा।
60 साल और उससे अधिक उम्र के सभी बुजुर्ग।
सभी तरह की बीमारियों का इलाज मुफ्त होगा।
सभी वर्गों और श्रेणियों के बुजुर्गों को इस योजना का लाभ मिलेगा। यह योजना दिल्ली के आगामी विधानसभा चुनाव में बुजुर्ग मतदाताओं को लुभाने के लिए बनाई गई एक प्रमुख रणनीति मानी जा रही है। केजरीवाल का कहना है कि इस योजना से बुजुर्गों को वित्तीय सुरक्षा और स्वास्थ्य लाभ दोनों मिलेंगे।
Arvind Kejriwal द्वारा किए गए ये ऐलान वोटर्स को लुभाने की रणनीति के तौर पर देखे जा रहे हैं। खासतौर से, महिलाओं, बुजुर्गों और ऑटो चालकों के लिए योजना बनाई गई हैं।
पिछले एक महीने में अरविंद केजरीवाल ने कई योजनाओं का ऐलान किया है, जो मुख्य रूप से महिलाओं ऑटो चालकों और बुजुर्गों के लिए हैं। ये घोषणाएं आने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।
संजीवनी योजना से बुजुर्गों को क्या मिलेगा ?
कौन होगा पात्र?
इलाज कैसा होगा?
किसे मिलेगा लाभ?
केजरीवाल के फैसलों का चुनावी महत्व?
क्या है चुनावी रणनीति?
महिलाओं को लुभाना: महिला सम्मान योजना के तहत हर महिला को ₹1000 प्रति माह देने की योजना है। बुजुर्गों को सुरक्षा: पेंशन और मुफ्त इलाज के जरिए बुजुर्गों को सुरक्षित और सम्मानित जीवन देने का वादा। ऑटो चालकों को समर्थन दिल्ली में ऑटो चालकों की संख्या लाखों में है, जो चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह सभी योजनाएं चुनाव में केजरीवाल के मजबूत वोट बैंक को सुरक्षित करने की दिशा में उठाए गए कदम हैं।
केजरीवाल की बड़ी योजनाएं
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel