अब सड़कों पर ट्रैफिक संभालते नजर आएंगे AI रोबोट: गाड़ियों की आवाजाही करेंगे नियंत्रित, नियम तोड़ने वालों पर रखेंगे नजर

Arohi Raj | Sootr Creatives | Oct 12, 2026, 17:43 IST
Share
केरलम् में देश का पहला रोबोटिक ट्रैफिक सिस्टम शुरू होने वाला है।
केरलम् में देश का पहला रोबोटिक ट्रैफिक सिस्टम शुरू होने वाला है।

केरलम् में अब ट्रैफिक संभालने के लिए AI से चलने वाले रोबोट तैनात किए जाएंगे। केरलम् पुलिस और आई-हब रिसर्च एंड रोबोटिक्स के बीच MoU होने के बाद यह तैयारी की जा रही है। ये रोबोट चौराहों पर गाड़ियों की आवाजाही संभालेंगे और ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर भी नजर रखेंगे। खबरों के मुताबिक, केरल देश का पहला ऐसा राज्य होगा, जहां रोबोटिक ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम अपनाया जाएगा।

केरलम् पुलिस का रोबोटिक्स और AI समझौता

  • ट्रैफिक पुलिस को मिलेगी राहत: अब पुलिसकर्मियों को कड़कड़ाती धूप और तेज बारिश में घंटों चौराहों पर खड़े होकर ट्रैफिक नहीं संभालना पड़ेगा।
  • रोबोट और AI संभालेंगे ट्रैफिक: चौराहों पर ट्रैफिक कंट्रोल और निगरानी का काम अब AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और अत्याधुनिक रोबोट्स करेंगे।
  • स्मार्ट और सुरक्षित पुलिसिंग: इस नई तकनीक से न सिर्फ यातायात नियम तोड़ना पकड़ा जा सकेगा, बल्कि सड़कों पर गाड़ियों की आवाजाही भी आसान होगी।

AI रोबोट ट्रैफिक पुलिस को देंगे राहत

रिपोर्ट के मुताबिक, AI रोबोट ट्रैफिक पुलिस की मदद करेंगे। खराब मौसम और प्रदूषण के बीच पुलिसकर्मियों को लंबे समय तक काम करना पड़ता है। ऐसे में ये रोबोट उनकी परेशानी कम कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर ये पुलिसकर्मियों की जगह भी काम कर सकते हैं।

इन रोबोट में एडवांस्ड एआई व्हीकल डिटेक्शन टेक्नोलॉजी लगी है। इसकी मदद से वे गाड़ियों की पहचान कर सकेंगे। साथ ही जरूरत पड़ने पर उन्हें दूसरे रास्ते पर भेज सकेंगे। कंपनी फाउंडर आदिल कृष्णा के मुताबिक, ये रोबोट ट्रैफिक संभालते हुए नियम तोड़ने वालों की भी सटीक पहचान कर सकते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, इस सिस्टम की मदद से ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर नजर रखना आसान होगा। बताया जाता है कि चीन में इस तरह के AI ट्रैफिक सिस्टम पहले से इस्तेमाल हो रहे हैं। भारत में केरलम् ऐसा सिस्टम अपनाने वाला पहला राज्य होगा। कंपनी फाउंडर आदिल कृष्णा ने बताया कि इन रोबोट को अगले छह महीनों के भीतर केरलम् पुलिस को सौंप दिया जाएगा

MP में खनन माफिया पर AI की पैनी नजर: नंबर प्लेट छिपाने वाले ट्रक भी अब FASTag से होंगे ट्रैक | AI's Sharp Eye on Mining Mafia in MP: Trucks Hiding Number Plates Will Now Be Tracked by FASTag
<b>सड़कों पर अब AI की नजर: हादसे रोकने के लिए eDAR सिस्टम, खनन माफिया के ट्रकों पर FASTag से निगरानी</b>
11 Oct 2026 ,
By Anshika Singh Chauhan
सड़क हादसे रोकने और अवैध खनिज परिवहन पर लगाम लगाने के लिए AI तकनीक का इस्तेमाल बढ़ेगा। केंद्र सरकार राज्य और स्थानीय सड़कों पर भी eDAR सिस्टम लागू करने की तैयारी में है। वहीं, मध्य प्रदेश में FASTag और AI से खनिज ले जाने वाले ट्रकों की निगरानी होगी। इससे नंबर प्लेट छिपाकर निकलने वाले संदिग्ध ट्रकों की पहचान करने में भी मदद मिल सकेगी।

कोच्चि में और कौन से रोबोट दिखे

कंपनी ने कोच्चि में 19वें सी जीरो सी जीरो एन (c0c0n) सिक्योरिटी और हैकिंग कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रदर्शनी लगाई। इसमें दक्ष के अलावा दो और रोबोट दिखाए गए। इसके अलावा आई-हब रिसर्च एंड रोबोटिक्स ने कुछ और तकनीकें भी पेश कीं है।

क्या है दक्ष?

यह एक स्मार्ट रोबोट है, जिसे सड़कों पर ट्रैफिक सिग्नल की तरह इस्तेमाल करने और गाड़ियों की आवाजाही संभालने के लिए बनाया गया है।

जॉब छोड़े बिना IIT मद्रास और IIM लखनऊ से करें पढ़ाई: 7 नए स्पेशल प्रोग्राम लॉन्च | Study from IIT Madras and IIM Lucknow without leaving your job: 7 new special programs launched
जॉब छोड़े बिना IIT मद्रास और IIM लखनऊ से करें पढ़ाई, लॉन्च हुए सात नए स्पेशल प्रोग्राम
07 Oct 2026 ,
By Kaushiki
क्या आप अपनी करंट जॉब में अटका हुआ महसूस कर रहे हैं? क्या आपको लगता है कि प्रमोशन के लिए नई स्किल्स बेहद जरूरी हैं? अगर आपका जवाब हां है, तो ये खबर आपके चेहरे पर मुस्कान ला सकती है। IIT मद्रास और IIM लखनऊ अब वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए स्पेशल प्रोग्राम लेकर आए हैं। इनमें इलेक्ट्रिक व्हीकल और ब्रांड मैनेजमेंट जैसे ट्रेंडिंग टॉपिक्स शामिल हैं।

कैसे काम करेगा रोबोट?

  • इशारों से ट्रैफिक रोकेगा: यह रोबोट अपने हाथों के पहले से सेट (प्रोग्राम किए गए) इशारों से गाड़ियों को रुकने या चलने का इशारा करेगा।
  • विजुअल सिग्नल देगा: यह ऐसे इशारे और लाइट सिग्नल इस्तेमाल करेगा, जिन्हें ड्राइवर दूर से ही देखकर आसानी से समझ सकेंगे।

आम लोगों की मदद करेगा सेमी-ह्यूमनॉइड रोबोट तारा

तारा सेमी-ह्यूमनॉइड सर्विस रोबोट है। इसे आम लोगों से सहज बातचीत के लिए बनाया गया है। प्रतिनिधि महेश्वर के मुताबिक, तारा 100 से ज्यादा भाषाओं में बात कर सकता है। वह सार्वजनिक स्थानों और कार्यालय में आने वालों के सवालों के जवाब देगा। साथ ही जानकारी जुटाना और रास्ता बताना भी उसका काम होगा। वह होटलों और कॉर्पोरेट ऑफिस की फ्रंट डेस्क पर भी तैनात हो सकता है। वह पुलिस थानों और रेलवे स्टेशनों पर लोगों का मार्गदर्शन भी कर सकता है।

मेटा का भारत में बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा एक्शन: 53 लाख से ज़्यादा चाइल्ड एब्यूज कंटेंट पर कार्रवाई | Meta's Big Action on Child Safety in India: Action on Over 53 Lakh Child Abuse Content
भारत में मेटा का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, बच्चों की सुरक्षा के लिए 53 लाख चाइल्ड एब्यूज कंटेंट पर चलाया चाबुक
08 Oct 2026 ,
By Kaushiki
मेटा ने भारत में बाल यौन शोषण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। छह महीने में 53 लाख से ज्यादा एब्यूज कंटेंट हटाए गए। 98 फीसदी मामले बिना शिकायत ही पकड़े गए। नए एआई टूल और I4C पोर्टल से डायरेक्ट रिपोर्टिंग से ऑनलाइन सुरक्षा मजबूत होगी। मेटा ने संदिग्ध विज्ञापनों और बाहरी लिंक्स को ब्लॉक करने के लिए नए लार्ज लैंग्वेज मॉडल और एआई एजेंट लगाए हैं।

मुश्किल वक्त में काम आने वाली गाड़ी कवच

आपदाओं से निपटने के लिए कंपनी ने कवच नाम की एक गाड़ी बनाई है। यह बिना ड्राइवर के चलने वाली एक रोबोटिक गाड़ी (UGV) है। इसे बचाव कार्य और मुश्किल रास्तों पर सामान ले जाने के लिए तैयार किया गया है।

कैसे काम करेगी कवच वाहन

यह वाहन बाढ़ या भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान इलाकों तक खाना, दवाइयां और जरूरी उपकरण पहुंचाने का काम करेगा। इस गाड़ी में हाई-टेक एल आई डी ए आर (LiDAR) सेंसर लगे हैं। इनकी मदद से यह बिना किसी इंसानी मदद के अपना रास्ता खुद ढूंढ लेती है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कवच एक बार में दो हजार किलो तक का भारी वजन उठा सकता है। इसका इस्तेमाल देश की सुरक्षा और निगरानी के लिए भी बड़े पैमाने पर किया जा सकता है। कंपनी का मुख्य मकसद इसे भारतीय सेना के इस्तेमाल के लिए और बेहतर बनाना है।

FAQs

  1. केरलम् पुलिस का नया AI और रोबोटिक्स सिस्टम कैसे ट्रैफिक प्रबंधन में मदद करेगा?
    केरलम् पुलिस का नया AI और रोबोटिक्स सिस्टम ट्रैफिक कंट्रोल और निगरानी का काम करेगा, जिससे पुलिसकर्मियों को कड़कड़ाती धूप और बारिश में घंटों खड़े होकर ट्रैफिक प्रबंधन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह सिस्टम ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की पहचान कर सकेगा और गाड़ियों की आवाजाही को आसान बनाएगा।
  2. इन रोबोट्स की विशेषताएं क्या हैं?
    इन रोबोट्स में एडवांस्ड AI व्हीकल डिटेक्शन टेक्नोलॉजी है, जिससे वे गाड़ियों की पहचान कर सकते हैं, निर्देश जारी कर सकते हैं और ट्रैफिक के नियमों का उल्लंघन करने वालों की सटीक पहचान कर सकते हैं।
  3. कवच नामक रोबोटिक गाड़ी का उद्देश्य क्या है?
    कवच एक ड्राइवरलेस रोबोटिक गाड़ी है, जिसे प्राकृतिक आपदाओं के दौरान राहत कार्यों के लिए बनाया गया है। यह बाढ़ या भूकंप जैसी स्थितियों में खाना, दवाइयां और जरूरी उपकरणों को आपात स्थानों तक पहुंचाने में सक्षम है।
Tags:
  • केरल ट्रैफिक पुलिस रोबोट
  • AI रोबोट ट्रैफिक पुलिस
  • केरल पुलिस MoU
  • आई-हब रिसर्च एंड रोबोटिक्स
  • रोबोटिक ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम
  • केरल न्यूज
  • Kerala traffic robot
  • AI traffic police
  • Daksha robot
राजस्थान में 24,752 सफाई कर्मचारियों की भर्ती, आवेदन की तारीख दूसरी बार बढ़ी, जानिए कैसे भरना होगा फॉर्म

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में 24,752 सफाई कर्मचारियों की भर्ती, आवेदन की तारीख दूसरी बार बढ़ी, जानिए कैसे भरना होगा फॉर्म
MP पुलिस के दो अधिकारियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी, DSP रेणु मुराव और TI नीरज वर्मा UN पुलिस मिशन में देंगे सेवाएं

By Anshika Singh Chauhan

MP पुलिस के दो अधिकारियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी, DSP रेणु मुराव और TI नीरज वर्मा UN पुलिस मिशन में देंगे सेवाएं
छग के वोट चोरी की शिकायत पर हाईकोर्ट सख्त, आदेश को दबाकर बैठा है स्वास्थ्य विभाग, सचिव के खिलाफ अवमानना की तैयारी

By VINAY VERMA

छग के वोट चोरी की शिकायत पर हाईकोर्ट सख्त, आदेश को दबाकर बैठा है स्वास्थ्य विभाग, सचिव के खिलाफ अवमानना की तैयारी
बांसवाड़ा में 40 हजार की रिश्वत लेते होमगार्ड ड्राइवर गिरफ्तार, CJM कोर्ट का रीडर भी पकड़ा गया

By Ashish Bhardwaj

बांसवाड़ा में 40 हजार की रिश्वत लेते होमगार्ड ड्राइवर गिरफ्तार, CJM कोर्ट का रीडर भी पकड़ा गया
एमपी में 235 पुलिस इंस्पेक्टर रैंक के प्रमोशन की तैयारी, पीएचक्यू ने मांगी विभागीय जांच, नोटिस, चालान की जानकारी

By Sanjay Gupta

एमपी में 235 पुलिस इंस्पेक्टर रैंक के प्रमोशन की तैयारी, पीएचक्यू ने मांगी विभागीय जांच, नोटिस, चालान की जानकारी
छत्तीसगढ़ की राजनीति में धर्म का तड़का, संतों की शरण में बीजेपी सरकार,चुनाव से पहले राम का काम

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ की राजनीति में धर्म का तड़का, संतों की शरण में बीजेपी सरकार,चुनाव से पहले राम का काम
जोधपुर नगर निगम का 21 लाख का टेंडर निरस्त, जांच के बाद आयुक्त राहुल जैन ने लिया फैसला

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जोधपुर नगर निगम का 21 लाख का टेंडर निरस्त, जांच के बाद आयुक्त राहुल जैन ने लिया फैसला