पुलिस की वर्दी का रंग खाकी ही क्यों होता है, जानें इसका कारण...
Amresh Kushwaha | Sept 11, 2024, 11:04 IST
पुलिस की खाकी वर्दी
उत्तर भारतीय राज्यों में पुलिस की खाकी वर्दी एक पहचान बन चुकी है। ऐसे में क्या आपने कभी सोचा है कि पुलिस की वर्दी के लिए खाकी रंग को ही क्यों चुना गया?
भारत में पुलिस की वर्दी ( Khaki Uniform ) का रंग खाकी होता है, जो खासतौर पर उत्तर भारतीय राज्यों में पुलिस की एक पहचान बन चुका है। इस खाकी रंग को देखकर लोग अपने आप ही समझ जाते हैं कि व्यक्ति पुलिस विभाग में है। ऐसे में क्या आपने कभी सोचा है कि पुलिस की वर्दी के लिए खाकी रंग को ही क्यों चुना गया? तो आइए जानते है इसके बारे में विस्तार से...
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
दरअसल खाकी वर्दी का प्रयोग भारत में ब्रिटिश काल से शुरू हुआ था। ब्रिटिश सेना की वर्दी आमतौर पर गहरे रंग की होती थी, जैसे लाल और नीली। भारत की उष्णकटिबंधीय जलवायु ( Tropical Climate ) है। इससे ज्यादातर मौसम गर्म रहता है और पुलिस को वर्दी के कारण परेशानी होती थी। इसके चलते यहां गहरे रंग की वर्दी उपयुक्त नहीं थी। तब अंग्रेजों को लगा कि वर्दी को बदलना चाहिए।
1861 में भारतीय पुलिस अधिनियम लागू होने के बाद ब्रिटिश प्रशासन ने भारत में पुलिस बलों की स्थापना की। अब एक ऐसी वर्दी की आवश्यकता थी जो देश की कठिन भौगोलिक और जलवायु परिस्थितियों के अनुकूल हो। इसको देखते हुए खाकी रंग का चयन किया गया। खाकी रंग की वर्दी को अपनाने का सुझाव ब्रिटिश अधिकारी सर हैरी लम्सडेन ( Sir Harry Lumsden ) ने 1847 में दिया था।
खाकी रंग का मनोवैज्ञानिक महत्व ( Psychological Importance ) भी है। यह रंग शांत और संयमित माना जाता है, जो पुलिस बल के पेशेवर और अनुशासनात्मक स्वरूप को दर्शाता है। खाकी रंग की वर्दी पहनने से पुलिस अधिकारी न तो अत्यधिक आक्रामक दिखते हैं और न ही अत्यधिक नरम। इससे वे लोगो के बीच भरोसे और सम्मान का प्रतीक बन जाते हैं। यह संतुलित दृष्टिकोण पुलिस की छवि ( Police Image ) को सकारात्मक बनाए रखने में भी मदद करता है।
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
खाकी वर्दी का इतिहास
1861 में भारतीय पुलिस अधिनियम लागू होने के बाद ब्रिटिश प्रशासन ने भारत में पुलिस बलों की स्थापना की। अब एक ऐसी वर्दी की आवश्यकता थी जो देश की कठिन भौगोलिक और जलवायु परिस्थितियों के अनुकूल हो। इसको देखते हुए खाकी रंग का चयन किया गया। खाकी रंग की वर्दी को अपनाने का सुझाव ब्रिटिश अधिकारी सर हैरी लम्सडेन ( Sir Harry Lumsden ) ने 1847 में दिया था।
खाकी रंग का चयन क्यों?
जलवायु और पर्यावरण के अनुकूल: खाकी रंग धूल, मिट्टी और अन्य प्राकृतिक तत्वों के साथ आसानी से मेल खाता है। इससे वर्दी गंदी होने के बावजूद साफ-सुथरी नजर आती है। भारत के गर्म और धूल भरे वातावरण में खाकी रंग की वर्दी आसानी से घुलने-मिलने में मदद करती है। छिपने की क्षमता: खाकी रंग गहरे रंगों की तुलना में कम स्पष्ट होता है, जिससे पुलिसकर्मियों को कार्रवाई के दौरान छिपने और सुरक्षित रहने में मदद मिलती है। युद्ध और संघर्ष की परिस्थितियों में भी खाकी रंग सहायक होता है, क्योंकि यह वातावरण के साथ मिल जाता है।
मनोवैज्ञानिक दृष्टिकोण
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari