खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने दी धमकी, बोला- एअर इंडिया के प्लेन में 19 नवंबर को सफर मत करना, जान जा सकती है...

Pratibha Rana | Nov 05, 2023, 24:00 IST
Share
खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने दी धमकी, बोला- एअर इंडिया के प्लेन में 19 नवंबर को सफर मत करना, जान जा सकती है...
खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने दी धमकी, बोला- एअर इंडिया के प्लेन में 19 नवंबर को सफर मत करना, जान जा सकती है...

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू का एक नया धमकीभरा वीडियो सामने आया है। इसमें वह 19 नवंबर को एयर इंडिया से ट्रैवल करने की प्लानिंग कर रहे लोगों को धमकी दी है।

New Delhi. खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू का एक नया धमकीभरा वीडियो सामने आया है। इसमें वह 19 नवंबर को एयर इंडिया से ट्रैवल करने की प्लानिंग कर रहे लोगों को धमकी दी है। पन्नू ने कहा, अगर ऐसा किया तो उनकी जान का खतरा होगा। खालिस्तानी आतंकी ने कहा कि यह वही दिन है, जिस दिन क्रिकेट विश्व कप का फाइनल मैच होगा। इससे पहले भी पन्नू कई बार धमकी दे चुका है। उसने वर्ल्ड कप के पहले मैच में हमले की धमकी दी थी।

आईजीआई एयरपोर्ट 19 नवंबर को बंद रहेगा : पन्नू

सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए पन्नू ने कहा, हम सिख लोगों से 19 नवंबर को एयर इंडिया की फ्लाइट से ट्रैवल न करने के लिए कह रहे हैं। ये एक वैश्विक नाकाबंदी होगी। उसने कहा, 19 नवंबर को इसके विमान में ट्रैवल न करें, नहीं तो आपकी जान खतरे में पड़ जाएगी। पन्नू ने आगे दावा किया कि दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट 19 नवंबर को बंद रहेगा और इसका नाम बदल दिया जाएगा।

10 अक्टूबर को बोला था- इजरायल-फिलिस्तीन युद्ध से सीखे मोदी

पन्नू ने 10 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इजरायल-फिलिस्तीन युद्ध से सीखने की धमकी दी थी, ताकि भारत में भी इसी तरह की प्रतिक्रिया न हो। पन्नू ने पिछले वीडियो में कहा था कि पंजाब से फिलिस्तीन तक अवैध कब्जे वाले लोग इसकी कड़ी प्रतिक्रिया देंगे, जिससे हिंसा पैदा होगी। उसने आगे कहा था कि हमारा संगठन एसएफजे 'बेलट और वोट' में विश्वास रखता है और उसने दावा किया कि "पंजाब की मुक्ति निश्चित है" कैमरे की ओर इशारा करते हुए पन्नू वीडियो में कहता है, इंडिया, चॉइस इज यॉर्स, बेलट ऑर बुलेट।

देशभर में पन्नू के खिलाफ 16 केस दर्ज

सिख फॉर जस्टिस संगठन का मुखिया पन्नू भारत का वांटेड आतंकी है। पूरे देशभर में उसके खिलाफ 16 केस दर्ज हैं। दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और उत्तराखंड में खालिस्तानी मूवमेंट को लेकर उस पर ये केस दर्ज किए गए हैं।

कौन हैं आतंकी पन्नू?

गुरपतवंत सिंह पन्नू पंजाब में पैदा हुआ। पढ़ाई भी यहीं से की। अभी विदेश में है। कभी कनाडा तो कभी अमेरिका में रहता है। बाहर से ही भारत में आतंकी हमले करने की धमकी देता है। कनाडा में बसे हिंदुओं को धमकाता है और ये सब वो खुलेआम करता है।

Tags:
  • Khalistani terrorist Gurpatwant Singh Pannu
  • another threat from Pannu
  • warned against traveling in Air India
  • new video of Pannu
  • खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू
  • पन्नू की एक और धमकी
  • एयर इंडिया में सफर करने से चेताया
  • पन्नू का एक नया वीडियो
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग