खालस्तानी आतंकी पन्नू ने फिर जारी किया वीडियो- भारत पर हमास जैसा हमला करने की दी धमकी
Chandresh Sharma | Oct 11, 2023, 24:00 IST
खालस्तानी आतंकी पन्नू ने फिर जारी किया वीडियो- भारत पर हमास जैसा हमला करने की दी धमकी
खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। इस बार उसने एक और वीडियो जारी किया है। जिसमें उसने पंजाब से भारत पर हमास जैसा घातक हमला करने की गीदड़ भभकी दे डाली है।
NEW DELHI. खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। इस बार उसने एक और वीडियो जारी किया है। जिसमें उसने पंजाब से भारत पर हमास जैसा घातक हमला करने की गीदड़ भभकी दे डाली है। बकौल पन्नू भारत पर पंजाब से इतने रॉकेट दागे जाएंगे कि लोग इजरायल-फलिस्तीन जैसे हालातों का सामना करेगा। पन्नू ने कहा है कि पीएम मोदी को इस घटना से सबक लेना चाहिए क्योंकि ऐसी ही प्रतिक्रिया भारत में दिखाई देने वाली है।
बैलेट या बुलेट...चुनाव करे भारत
पन्नू के हौसले इतने बढ़े हुए हैं कि उसने गीदड़ भभकी में कहा है कि यदि भारत पंजाब पर कब्जा बनाए रखता है तो उसे ऐसे रिएक्शन के लिए तैयार रहना चाहिए। दूसरी ओर पन्नू पॉलिटिक्स की बात भी करता है। उसका कहना है कि एसएफजे बैलेट में यकीन करता है, भारत के ऊपर है कि वह बैलेट का चुनाव करता है या बुलेट का। पन्नू के इस धमकी भरे वीडियो पर सरकार की ओर से कोई प्रतिक्रिया अभी तक नहीं आई है।
वर्ल्ड कप को लेकर भी दे चुका है धमकी
इससे पहले पन्नू ने क्रिकेट वर्ल्ड कप को निशाना बनाने की धमकी दी थी। उसने अहमदाबाद में होने वाले इंडिया-पाक मैच के दौरान हमले की धमकी जारी की थी। जिसके बाद से उस पर एफआईआर हो चुकी है। यह पहली मर्तबा नहीं है कि पन्नू ने इस तरह से धमकी भरे वीडियो जारी किए हें। गुरपतवंत सिंह पन्नू मूलतः अमृतसर का रहने वाला है जो फिलहाल अमेरिका में रह रहा है।
भगोड़ा घोषित किया जा चुका है पन्नू
खालिस्तानी आतंकी पन्नू को साल 2022 में भगोड़ा घोषित किया जा चुका है। 2019 से एनआईए के निशाने पर पन्नू है। एनआईए कोर्ट ने उसका अरेस्ट वारंट भी जारी किया था। जिसके बाद उसे भगोड़ा घोषित करने की कार्रवाई की गई।

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari