हॉस्टल में चूहों ने 15 बार छात्रा को काटा, बच्ची को मारा लकवा

तेलंगाना में 10वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा को हॉस्टल में 8 महीने में चूहों ने 15 बार काटा है। जिसके बाद उसे रेबीज का टीका भी लगाया। अब बच्ची के हाथ और दोनों पैर लकवाग्रस्त हो गए हैं।

author-image
Vikram Jain
एडिट
New Update
khammam-telangana-rat-bite-10th-student-paralysis
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

तेलंगाना के खम्मम जिले से चौंकाने वाला सामने आया है। खम्मम के सरकारी स्कूल के हॉस्टल में बार-बार चूहों के काटने (Rat Bite) से छात्रा को लकवा मार गया। 10वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा को हॉस्टल में 8 महीने से चूहों ने 15 बार काटा है। जिसके बाद उसे रेबीज का टीका भी लगाया। अब बार-बार चूहों के काटने और रेबीज का टीका लगाने के कारण मासूम बच्ची के हाथ और दोनों पैर लकवाग्रस्त हो गए हैं। छात्रा को अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस घटना में हॉस्टल प्रशासन की बड़ी लापरवाही (Hostel Negligence) उजागर हुई है। इस मामले में मामले में तेलंगाना में सियासत भी शुरू हो गई है।

जानें हैरान करने वाला पूरा मामला

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार  10वीं क्लास की छात्रा समुद्रा लक्ष्मी भवानी कीर्ति रघुनाधापालेम मंडल के सरकारी बीसी गर्ल्स हॉस्टल में रह कर पढ़ाई कर रही है। छात्रा पिछले कुछ महीनों से चूहों द्वारा लगातार काटे जाने से परेशान है। मार्च से नवंबर 2024 तक उसे लगभग 10 से 15 बार चूहों ने काटा। चूहों के काटने पर उसे हर बार उसे एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाई गई। इस बार फिर उसे रविवार रात को चूहे ने काट लिया, जिसके बाद उसकी तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद फिर से रेबीज का टीका लगाया दिया। अब छात्रा को लकवा हो गया है। बच्ची के हाथ और पैर लकवाग्रस्त हो गए हैं। घटना के बाद छात्रा की मां को सूचित किया गया और उसे इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसकी हालत स्थिर बताई है, लेकिन उसकी स्थिति अब भी चिंताजनक बनी हुई है।

चूहों के काटने से हुआ लकवा

इस हैरान करने वाली घटना में सरकारी हॉस्टल और प्रशासन की लापरवाही की उजागर हुई। आरोप है कि बार-बार चूहों के काटने के बावजूद प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। जिसके चलते चूहों के काटने से छात्रा की हालत गंभीर हो गई। उसे पहले भी हॉस्टल प्रशासन ने रेबीज का टीका दिया था, लेकिन बार-बार टीके लगाने के बावजूद उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। चूहों के काटने की वजह से छात्रा के दाहिने हाथ और पैरों में लकवा मार गया है, जिससे उसका चलना-फिरना मुश्किल हो गया। छात्रा को इलाज के लिए अब प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विभागीय जांच के आदेश

इस घटना को लेकर खम्मम जिले के कलेक्टर मुजम्मिल खान ने विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। जिला समन्वयक ज्योतिर्मय ने इस मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए प्रशासन से तत्परता से कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

विपक्ष ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

पूर्व मंत्री और बीआरएस पार्टी के नेता हरीश राव ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर छात्रा की हालत को लेकर चिंता जताई और इस लापरवाही को कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। हरीश राव ने कहा, "कांग्रेस के शासन में बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य की स्थिति बेहद खराब हो गई है। छात्रों को अस्पतालों में आना पड़ रहा है, जबकि उन्हें कक्षाओं में पढ़ाई करनी चाहिए थी।" उन्होंने इसे अमानवीय घटना बताते हुए कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला किया।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

तेलंगाना छात्रा को लकवा छात्रा को चूहों ने काटा Rabies Vaccine रेबीज का टीका Rat Bite चूहों ने काटा Hostel Negligence हॉस्टल में लापरवाही Telangana Khammam Incident खम्मम हॉस्टल घटना कांग्रेस सरकार