भारतीय महिला और पुरुष टीम ने फहराया परचम, Kho Kho World Cup किया अपने नाम

Ravi Singh | Jan 19, 2025, 20:33 IST
Share
kho kho world champion
kho kho world champion Photograph: (the sootr)

भारत की पुरुष टीम ने फाइनल में नेपाल को हराकर खो-खो विश्व कप जीतकर इतिहास रच दिया। पुरुष टीम से पहले भारत की महिला टीम ने भी नेपाल की महिलाओं को हराकर खिताब जीता था।

Kho Kho World Cup : भारत की पुरुष टीम ने फाइनल में नेपाल को हराकर खो खो विश्व कप जीतकर इतिहास रच दिया। खिताबी मुकाबले में भारत ने नेपाल को 54-36 से हराया। मेजबान भारतीय टीम अपराजित रही और विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। पुरुष टीम से पहले भारत की महिला टीम ने भी नेपाल की महिलाओं को हराकर खिताब जीता था।

000635fe-7d4
000635fe-7d4

घरेलू मैदान पर खेल रही भारतीय टीम ने खिताबी मुकाबले में शुरुआत से ही नेपाल पर दबाव बनाए रखा। शुरुआती बढ़त हासिल करने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। खो खो विश्व कप (Kho Kho World Cup 2025) का पहला मुकाबला भी भारत ने नेपाल (IND vs NEP) के खिलाफ खेला था जहां भारत ने जीत हासिल की थी। टर्न 1 में भारतीय टीम ने आक्रामक खेल दिखाया। भारतीय टीम 26 अंक हासिल करने में सफल रही। जबकि नेपाल टर्न 1 में एक भी अंक हासिल नहीं कर सका। टर्न 2 में भारत ने 18 अंक हासिल किए जबकि नेपाल ने 8 अंक जोड़े।

भारतीय महिला टीम ने रविवार 19 जनवरी को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में नेपाल को हराकर पहला खो-खो विश्व कप जीत लिया। प्रियंका इंगले की अगुआई वाली भारतीय टीम ने फाइनल में नेपाल को 78-40 से हराया। मेजबान टीम विपक्षी टीम के खिलाफ काफी आक्रामक दिखी। लक्ष्य का पीछा करने और बचाव दोनों में ही उसने दबदबा बनाया।

34-0 की शुरुआती बढ़त

पहले टर्न के अंत में भारतीय महिलाओं ने 34-0 की शुरुआती बढ़त ले ली थी। नेपाल ने आक्रमण करके अंतर कम किया और टर्न 2 के अंत में स्कोर 35-24 पर पहुंचा दिया। मेहमान टीम के पास कुछ उम्मीद बची हुई थी, लेकिन टर्न 3 में भारतीय महिलाओं ने 38 अंक और बनाकर उसे खत्म कर दिया।

74500231-a92
74500231-a92

विशाल बढ़त का कोई जवाब नहीं

नेपाल के पास 49 अंकों की विशाल बढ़त का कोई जवाब नहीं था। आखिरी समय में नेपाल की महिलाओं के पास भारतीय डिफेंडरों का कोई जवाब नहीं था। वे केवल 16 अंक ही बना सकीं। मेजबान टीम ने 78-40 के स्कोर से टूर्नामेंट जीत लिया।

42c1d9e2-1a4
42c1d9e2-1a4

19 टीमों में अजेय रही

विमेंस ग्रुप में 19 टीमों ने हिस्सा लिया। भारत ईरान, मलेशिया और दक्षिण कोरिया के साथ विमेंस ग्रुप ए में था। टीम ने दक्षिण कोरिया को 176-18, ईरान को 100-16 और मलेशिया को 100-20 के बड़े अंतर से हराया। टीम ग्रुप स्टेज में शीर्ष पर रही और क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

fdb0950d-60c
fdb0950d-60c

सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराया

क्वार्टर फाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 109-16 के अंतर से हराया। सेमीफाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच 66-16 से जीता। फाइनल में भी भारतीय महिलाओं का दबदबा रहा और टीम ने मैच 78-40 के अंतर से जीता। पूरे टूर्नामेंट में नेपाल ही एकमात्र टीम थी जिसने भारत के खिलाफ हार का अंतर 50 अंकों से कम रखा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • दिल्ली न्यूज
  • Sport News
  • Kho Kho World Cup
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि