दुर्गा पूजा से पहले दिखा कुदरत का कहर: कोलकाता में भारी बारिश से 7 की मौत, यात्राएं हुई ठप

Aman Vaishnav | Sept 23, 2025, 18:46 IST
कोलकाता में पिछले 24 घंटों में 247.5 मिमी बारिश होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शहर में बाढ़ जैसे हालात हैं और सड़कों पर तीन फीट तक पानी भरा हुआ है, जिससे यातायात रुक गया है। भारी बारिश होने से हवाई यात्रा भी प्रभावित हुई है।
1 8 बंगाल में बारिश का कहर
Aman vaishnav (7)

कोलकाता और उसके आसपास के इलाकों में पिछले 24 घंटों में 247.5 मिमी बारिश हुई। बिजली के करंट से सात लोगों की मौत हो गई, शहर में चारों तरफ बाढ़ जैसे हालात हैं। सड़कें, घर और गाड़ियां पानी में डूब गई हैं।

2 8 शहर में यातायात बंद
Aman vaishnav (8)

कोलकाता की सड़कों पर तीन फीट तक पानी भर गया है। इस वजह से शहर की पूरी ट्रैफिक व्यवस्था रुक गई है, और लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है।

3 8 बड़ा नुकसान
Aman vaishnav (9)

कोलकाता में बारिश और बिजली के करंट से सात लोगों की मौत हो गई है। यह एक बहुत ही दुखद और बड़ा हादसा है।

4 8 फ्लाइट्स हुईं रद्ध
Aman vaishnav (10)

खराब मौसम की वजह से Kolkata एयरपोर्ट पर 30 फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं और 42 फ्लाइट्स लेट हो गईं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई।

5 8 ट्रेन और मेट्रो रुकी
Aman vaishnav (14)

रेलवे लाइनों और मेट्रो स्टेशनों पर पानी भरने के कारण ट्रेन और मेट्रो सेवाएं बंद हो गई हैं, जिससे यात्रियों को बहुत दिक्कत हो रही है।

6 8 दुर्गा पूजा पर पड़ा असर
Aman vaishnav (11)

दुर्गा पूजा के पंडाल पानी में डूब गए या खराब हो गए। भारी बारिश की वजह से राज्य में सरकारी स्कूलों और कॉलेजों की छुट्टियां भी समय से पहले करनी पड़ीं।

7 8 मुख्यमंत्री ने जताया दुख
Aman vaishnav (12)

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस भारी बारिश पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में इतनी ज्यादा बारिश पहले कभी नहीं देखी है।

8 8 और बारिश का खतरा
Aman vaishnav (13)

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बंगाल की खाड़ी में एक और निम्न दबाव क्षेत्र बनने वाला है। (heavy rain ) इस वजह से आने वाले दिनों में और भी भारी बारिश हो सकती है।