लड्डू गोपाल भी कर रहे पढ़ाई, स्कूल में है एडमिशन और लाते हैं जोरदार नंबर
Dolly patil | Oct 02, 2024, 15:04 IST
लड्डू गोपाल
आप ने बच्चों को तो स्कूल जाते हुए देखा ही होगा। लेकिन क्या अपने भगवान को स्कूल जाते हुए देखा है। ऐसा ही एक मामला आगरा से सामने आ रहा है। आइए बताते हैं क्या है मामला
आप ने बच्चों को तो स्कूल जाते हुए देखा ही होगा। लेकिन क्या अपने भगवान को स्कूल जाते हुए देखा है। दरअसल ऐसा ही एक मामला आगरा से सामने आ रहा है, जहां भगवान ने नर्सरी में एडमिशन लिया है।आइए जानते हैं पूरा मामला
दरअसलआगरा की राजा मंडी निवासी अलका बंसल बेसिक स्कूल में टीचर हैं। अब से करीब पांच साल पहले 25 सितम्बर को उनकी सहेली ने उन्हें लड्डू गोपाल दिए थे, तब उन्होंने लड्डू गोपाल का कोई विशेष ख्याल नहीं रखा था, जिसके चलते उनकी सहेली बबिता ने उन्हें लड्डू गोपाल का ख्याल रखने की कड़ी हिदायत दी थी।
इसके बाद से लड्डू गोपाल में उन्हें अपना छोटा सा लल्ला नजर आने लगा। फिरअलका ने अपने लड्डू गोपाल का नाम केशव रख दिया और अपने केशव का स्कूल में एडमिशन भी करा दिया।पढ़ाई में होशियार लड्डू गोपाल ने 98 फीसदी अंक लाकर अपनी योग्यता का भी परचम लहराया है।जानकारी के मुताबिकअलकाहर साल केशव का 25 सितम्बर को बर्थ डे भी सेलिब्रेट करती हैं।
अलका बंसल ने केशव का एडमिशन दयालबाग स्थित मदर्स हार्ट पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप में करा दिया। सुबह शाम अलका बंसल अपने केशव को घर पर पढ़ाती हैं। केशव स्कूल भी पढ़ने जाता है। पढ़ाई में अव्वल केशव ने नर्सरी क्लास में 550 अंकों में से 546 अंक प्राप्त किए हैं।
![लड्डू गोपाल]()
आपको बता दें कि अलका को लड्डू गोपाल केशव के प्रति इतना समर्पण देख कर उनकी जेठानी मीनू बंसल और देवरानी रीमा बंसल ने भी अपने अपने लड्डू गोपाल का नाम माधव और राघव रख दिया। मीनू और रीमा भी माधव और राघव को अभी घर पर ही पढ़ा रहीं हैं।
जानकारी के मुताबिक माधव अभी तीन साल के हैं और राघव तकरीबन ढाई साल के हो गए हैं। एक ही परिवार में तीन माएं, केशव माधव और राघव का लालन पालन करने में लगी हैं। घर पर कोई भी फंक्शन हो, सबसे पहले इन्हीं तीनों लड्डू गोपाल के ड्रेसें तैयार की जाती हैं। एक छोटे से बच्चे की तरह से इनका ख्याल रखा जाता है।
https://www.youtube.com/watch?v=Gpu7PwuXtRs
क्या है मामला
इसके बाद से लड्डू गोपाल में उन्हें अपना छोटा सा लल्ला नजर आने लगा। फिरअलका ने अपने लड्डू गोपाल का नाम केशव रख दिया और अपने केशव का स्कूल में एडमिशन भी करा दिया।पढ़ाई में होशियार लड्डू गोपाल ने 98 फीसदी अंक लाकर अपनी योग्यता का भी परचम लहराया है।जानकारी के मुताबिकअलकाहर साल केशव का 25 सितम्बर को बर्थ डे भी सेलिब्रेट करती हैं।
इस स्कूल में कराया है एडमिशन
लड्डू गोपाल
माधव और राघव भी करते हैं पढ़ाई
जानकारी के मुताबिक माधव अभी तीन साल के हैं और राघव तकरीबन ढाई साल के हो गए हैं। एक ही परिवार में तीन माएं, केशव माधव और राघव का लालन पालन करने में लगी हैं। घर पर कोई भी फंक्शन हो, सबसे पहले इन्हीं तीनों लड्डू गोपाल के ड्रेसें तैयार की जाती हैं। एक छोटे से बच्चे की तरह से इनका ख्याल रखा जाता है।
https://www.youtube.com/watch?v=Gpu7PwuXtRs
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA