New Update
/sootr/media/media_files/WUCw1yzIMG65vbw0X4aE.jpg)
Live Update : UPSC (संघ लोक सेवा आयोग) के अध्यक्ष मनोज सोनी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पिछले साल ही उनकी पद पर नियुक्ति हुई थी। मनोज सोनी का अभी 5 साल का कार्यकाल बाकी था। उनके इस्तीफे देने को IAS पूजा खेडकर मामले से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि मनोज सोनी ने कहा है कि उनके इस्तीफे का इस विवाद से कोई लेना-देना नहीं है।
Advertisment
अभी मंजूर नहीं हुआ इस्तीफा
मनोज सोनी ने 14 दिन पहले UPSC के अध्यक्ष पद से इस्तीफा कार्मिक विभाग को भेज दिया था। इसकी जानकारी अब सामने आई है। हालांकि अभी उनके इस्तीफे को स्वीकार नहीं किया गया है।